भीम आर्मी चीफ

फोटोः New Indian Express

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आज़ाद ने इंडिया गेट पर बुलाया विरोध प्रदर्शन

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आज़ाद ने हाथरस गैंगरेप को लेकर अक्टूबर 2 को इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन बुलाया है। भीम आर्मी के अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट में एक वीडियो साझा किया है। ट्वीट में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2 की शाम पांच बजे विरोध प्रदर्शन बुलाया और ट्वीट में उन्होंने हाथरस गैंगरेप में पीएम मोदी के चुप होने पर सवाल भी उठाया है।  

read-more

शुक्र, 02 अक्टूबर 2020 - 03:26 PM / by vikas prakash

Tags: Chandra Shekhar Azad, Bheem army, hathras gangrape

Courtesy: NDTV Hindi

Rahul gandhi

फ़ोटो: Jagran.com

यूपी पुलिस ने दर्ज की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्टूबर 1 को हाथरस रेपकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्हें यूपी पुलिस द्वारा रोक दिया गया। यूपी पुलिस ने राहुल गाँधी, प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के 203 नेताओं के खिलाफ एफआईआर भी लिखी है। गांधी जयंती के अवसर पर राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा कि, "मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा,मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं।… read-more

शुक्र, 02 अक्टूबर 2020 - 12:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rahul Gandhi, hathras gangrape, Indian National Congress

Courtesy: News18hindi

Sushil modi

फ़ोटो: Indian express

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कांग्रेस पर लगाया जातिगत राजनीति करने का आरोप

हाथरस की घटना के बाद बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस शासित राजस्थान में दस दिन पहले दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप हुआ,लेकिन राहुल और प्रियंका गांधी ने घटना पर न बयान जारी किया,न अशोक गहलोत से बात की। इसी के साथ सुशील मोदी ने कांग्रेस पर जातिगत राजनीति करने का भी आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस की संवेदना पीड़िता की जाति-धर्म देख कर तय होती है… read-more

शुक्र, 02 अक्टूबर 2020 - 12:08 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rahul Gandhi, hathras gangrape, Indian National Congress

Courtesy: Aajtak news

सीएम योगी

फोटोः GITTY Images

नहीं बचेंगे हाथरस रेप कांड के दोषी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया आश्वासन

हाथरस गैंगरेप काण्ड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए आश्वस्त किया कि बालिका के साथ घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दोषी कतई नहीं बचेंगे। प्रकरण की जाँच हेतु विशेष जाँच दल का गठन किया गया है। यह दल आगामी सात दिवस में अपनी रिपोर्ट देगा। त्वरित न्याय सुनिश्चित करने हेतु प्रकरण का मुकदमा फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। दूसरे ट्वीट में योगी ने बताया कि उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई और उन्होंने कहा है कि दोषियों के… read-more

बुध, 30 सितंबर 2020 - 12:09 PM / by vikas prakash

Tags: CM Yogi Adityanath, hathras gangrape, PM Modi

Courtesy: NDTV Hindi

हाथरस केस में पुलिस

फोटोः Times Of Times

हाथरस गैंगरेप केस: परिजनों की मर्ज़ी के बिना पुलिस ने किया लड़की का अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस गैंगरेप काण्ड में सितम्बर 30 को रात के ढाई बजे पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़िता के भाई का आरोप है कि परिजनों के मना करने के बावजूद भी पुलिसकर्मी बिना किसी जानकारी के शव को घर से दूर ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जब पीड़िता के भाई और पिता पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए तो पुलिस उन्हें गाडी में बैठाकर ले गयी। पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव वालों में पुलिस खिलाफ आक्रोश… read-more

बुध, 30 सितंबर 2020 - 11:42 AM / by vikas prakash

Tags: UP Police, Gang-Rape, hathras gangrape

Courtesy: NDTV Hindi

हाथरस गैंगरेप

फोटोः Dainik Bhaskar

उत्तर प्रदेश : गैंगरेप पीड़िता की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए गैंग रेप में पीड़िता की दिल्ली के हॉस्पिटल में सितम्बर 29 को मौत हो गयी। पीड़िता के भाई ने बताया कि सितम्बर 14 को उसकी बहन अपने परिवार के साथ घास काट रही थी तब चार पांच लोग उसके गले में दुपट्टा डालकर खींचकर ले गए थे। मामले में चार आरोपी गिफ्तार हो गए है। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई एक्शन नहीं लिया है। मामले के गर्म होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 

मंगल, 29 सितंबर 2020 - 12:54 PM / by vikas prakash

Tags: Gang-Rape, Crime, hathras gangrape, UP Police

Courtesy: NDTV Hindi