आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए डाइट में शामिल करें भिंडी
डाइट में रोज भिंडी खाने से आंखों की सेहत को लाभ होता है। इसमें जेक्सैन्थिन, ल्यूटिन, विटामिन ए होता है जो आंखों की कई समस्याओं से निजात दिलाने में सक्षम है। रोज सुबह उठकर दो से तीन कच्ची भिंडी खाने से आंखों की रोशनी अच्छी होती है। भिंडी को धूप में सुखाकर इसका पाउडर बनाकर इसे दूध में मिलाकर पीना भी लाभदारी होता है। भिंडी में कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं जिस कारण ये आंखों के लिए अहम है।
Tags: eyes, Health, health care, eyes care
Courtesy: Zee News
जानें ब्रेन ट्यूमर के ये दो लक्षण, नजरअंदाज करना हो सकता है घातक
ब्रेन ट्यूमर की समस्या आजकल काफी लोगों में दिख रही है। ब्रेन ट्यूमर कुल 130 से अधिक प्रकार के हो सकते है जो मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी में बन सकते है। हल्का ब्रेन ट्यूमर धीरे बढ़ता है जिससे मस्तिष्क के कुछ हिस्सों को नुकसान होता है, जिसमें दिमाग का छोटा होना शामिल है। इसमें लगातार सिर दर्द, धुंधला दिखना, दौरा पड़ना, चक्कर आना, मेमोरी संबंधित समस्याएं, बोलने में दिक्कत, स्वाद की कमी आदि इसके लक्षण होते है।
Tags: brain disorders, Brain Tumour, brain health, health care
Courtesy: aajtak.in
आलूबुखारा हड्डियों को करता है मजबूत, होते हैं गजब के लाभ
आलूबुखारा खाने से हार्ट या बल्ड प्रेशर की बीमारियों में लाभ होता है। इसके सेवन से ब्लड क्लॉट नहीं होता है और ये दिल की सेहत को भी सुधारता है। पोटैशियम और फाइबर युक्त इस फल के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। इसके सेवन से आंखों रोशनी को बढ़ाने में मदद मिलती है। सुपरऑक्साइड होने के कारण ये वजन कम करने में भी लाभदायक होता है।
Tags: Health, health care, Plum, plum benefits, Heart Diseases
Courtesy: Zee News
योगी सरकार उत्तर प्रदेश को बनाएंगी सबसे बड़ा हब
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने तय किया है कि राज्य में चिकित्सीय सेवाओं पर विशेष जोर दिया जाए। राज्य में नर्सिंग पाठ्यक्रम में 7000 सीटों की बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार ने 100 दिनों की कार्ययोजना के तहत सीटों की बढ़ोतरी की है। यहां जुलाई 15 से 09 नर्सिंग स्कूल शुरू होंगे, जबकि अगस्त माह में 35 एएनएम ट्रेनिंग सेंटर भी शुरू होंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए है की सभी संस्थानों में पर्याप्त फैकल्टी उपलब्ध कराए जाने की बात कही है… read-more
Tags: UP government, CM Yogi Adityanath, nursing, health care
Courtesy: NEWS18HINDI
तनाव के कारण बिगड़ सकती है मेंटल और फिजिकल हेल्थ, ऐसे करें बचाव
आज के दौर में तनाव हर उम्र के लोगों के लिए बड़ी समस्या बनकर उभरा है। तनाव के कारणों को नजरअंदाज करना मानसिक और शारीरिक तौर पर पीड़ादाई हो सकता है। लंबे समय तक तनाव की स्थिति में रहने से डिप्रेशन, एंग्जायटी, पर्सनैलिटी डिसऑर्डर जैसी परेशानियां हो सकती है। ये हार्ट की बीमारी, बीपी और स्ट्रोक का खतरा पैदा करता है। तनाव को कम करने के लिए सकारात्मक रहते हुए अपने समय को मैनेज करना सीखें।
Tags: Stress, Health, health care, mental health
Courtesy: News 18 Hindi
हीमोग्लोबिन बढ़ाने में कारगर हैं ये फल और सब्जियां
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने से कई तरह की बीमारियां होने लगती है। खानपान की कमी के कारण हीमोग्लोबिन कम होता है। इसे बढ़ाने के लिए डाइट में सेब और अनार जैसे फलों को शामिल करना चाहिए। खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, अंगूर का सेवन करने से भी लाभ होता है। पालक व अन्य हरी सब्जियां भी हीमोग्लोबिन बढ़ाने में लाभदायक होती है। सीड्स और नट्स भी शामिल करने चाहिए।
Tags: Hemoglobin, Health, health care, Diet
Courtesy: News 18 Hindi
घंटों एसी में बैठना है सेहत के लिए नुकसानदेह
ऐसी में घंटों के लिए बैठना व्यक्ति के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। लगातार एसी में बैठे से सिक बिल्डिंग सिंड्रोम का खतरा बढ़ता है। सिरदर्द, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, सूखी खांसी, थकान ,सुगंध के प्रति संवेदनशीलता और चक्कर आना या जी मिचलाना जैसे लक्षण मुख्य होते है। अधिक एसी में रहने से स्किन और बालों को भी नुकसान होता है। शरीर में डिहाइड्रेशन के साथ अस्थमा का खतरा बढ़ाता है।
Tags: Air Conditioner, health care, Health
Courtesy: News 18 Hindi
योग दूर करता है कई बीमारियां, सेहत में होता है सुधार
योग के बिना जीवन को निरोगी रखना मुश्किल है। ये कई बड़ी बीमारियों को हराने में सक्षम है। हार्ट अटैक, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों को ठीक करने में योग की अहम भूमिका रही है। योग के जरिए बढ़ती उम्र को रोका जा सकता है। ये भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में तनाव को दूर करने में मददगार होता है। जिन लोगों को हाई बीपी की शिकायत होती है उन्हें भी योगासन करना चाहिए।
Tags: Health, Yoga, yoga day, health care
Courtesy: Zee News
हाई कॉलेस्ट्रॉल के मरीज इन आदतों से रहें दूर
हाई कॉलेस्ट्रॉल के मरीजों को हाईकैलोरी युक्त खाने से दूरी बनानी होगी। ये बैड कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। फास्ट फूड खाने की आदत से भी शरीर में कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है। अत्यधिक फास्ट फूड खाने से शरीर की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जाता है। कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने का मुख्य कारण फाइबर की कमी भी होता है। फाइबर युक्त चीजें खाने से भी कॉलेस्ट्रॉल बराबर होता है। ये बैड कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है।
Tags: cholesterol, good cholesterol, Health, health care
Courtesy: Zee News
विटामिन डी की कमी से बचने के लिए जरुर खाएं ये चीजें
शाकाहारी लोगों को शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में दूश शामिल करना चाहिए जो कई पोषक तत्वों, प्रोटीन से युक्त होता है। गर्मियों में दही के सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है। ये प्रोटीन और कैलोरी युक्त होने के साथ विटामिन डी की कमी को पूरा करता है। वहीं मशरुम भी विटामिन डी के साथ कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए संतरे का जूस भी लाभदायक है।
Tags: Diet, Vitamin D, health care, Lifestyle tips
Courtesy: Zee News