delhi heat wave

फोटो: Free Press Journal

अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा 12 वर्षों का रिकॉर्ड : दिल्ली

दिल्ली में गर्मी ने बीते 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग में अप्रैल आठ की रात सामान्य से सात डिग्री अधिक 41.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2010 में अप्रैल 12 और 13 को इतना अधिक तापमान बढ़ा था। दिल्ली में बीते कई दिनों से लू चल रही है, जो आने वाले दिनों में जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: Delhi, heat wave, summer

Courtesy: Zee News

Summer

फोटो: The Times of India

वैज्ञानिकों ने बताया गर्मी ने मार्च में तोड़ा 121 वर्षों का रिकॉर्ड

भारत में बीते 121 वर्षों में मार्च के महीने में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा है। मार्च में औसतन तापमान 1.86 डिग्री अधिक रहा। मार्च के महीने में देश के अधिकतर हिस्सों में प्रभावी ढंग से गर्मी की शुरुआत कर दी है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू चलने लगी थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव को जलवायु संकट से जोड़कर देखा जा सकता है। मार्च में हीटवेव की दो घटनाएं हुई है।

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: Climate Change, global warming, summer, heat wave

Courtesy: News 18 Hindi

Heat Wave In Gujrat

फोटो: Town & Country Magazine

गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी; आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की लहर देखने को मिल सकती है, जिसके कारण आईएमडी ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। मार्च 16 को गुजरात में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 20 साल में सबसे अधिक है। मार्च 15 को अहमदाबाद और सुरेंद्रनगर में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुजरात मौसम विभाग निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, 'अगले कुछ दिनों गुजरात में गर्मी… read-more

गुरु, 17 मार्च 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat, heat wave, IMD

Courtesy: Super Hindi News

Weather Forecast

फोटो: Aajtak

तटीय क्षेत्रों में तापमान बढ़ा; आईएमडी ने जारी की गंभीर चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान लगाया है कि भारत के तटीय क्षेत्रों में तापमान बढ़ सकता है। इसके अलावा, मुंबई में सांताक्रूज वेधशाला ने मार्च 15 को 37.5 डिग्री सेल्सियस के तापमान की सूचना दी। आईएमडी की रिपोर्ट में कहा गया है, "उत्तर-पश्चिम क्षेत्र से शुष्क हवाओं ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में और अधिक सूखापन लाया।" विशेष रूप से, मुंबई, रायगढ़ और ठाणे जिलों जैसे क्षेत्रों के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।

बुध, 16 मार्च 2022 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, heat wave, IMD

Courtesy: The News Ocean

Heat Wave In Rajasthan

फोटो: Zeenews

मौसम विभाग ने जारी की पश्चिमी राजस्थान में मार्च 15, मार्च 16 को लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिनों में लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च 15 और मार्च 16 को बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लू की चेतावनी और 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, गर्मी की लहरें बाड़मेर और जैसलमेर के साथ-साथ अन्य जिलों में भी तापमान को बढ़ा सकती हैं।

मंगल, 15 मार्च 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: heat wave, weather update, yellow alert

Courtesy: India.Com