iifa awards

फोटो: IndiaTV News

आईफा अवॉर्ड्स की हुई घोषणा, विक्की कौशल और शेरशाह को मिला बेस्ट एक्टर और फिल्म का अवॉर्ड

आईफा अवॉर्ड्स 2022 की घोषणा आबू धाबी में आयोजित फंक्शन में की गई है। इस वर्ष शेरशाह को बेस्ट फिल्म, विक्की कौशल को सरदार उधम के लिए बेस्ट एक्टर और कृति सेनन को मिमी के लिए बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है। बेस्ट डेब्यू मेल और फीमेल का अवॉर्ड अहान शेट्टी और शरवरी वाघ को दिया गया। बेस्ट प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल और बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर असीस कौर बनीं।

रवि, 05 जून 2022 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: IIFA Awards, Awards, Actor Vicky Kaushal, Kriti Sanon

Courtesy: AajTak News

iifa awards 2022

फोटो: Koimoi

आईफा अवॉर्ड समारोह टला, आबू धाबी में होना था आयोजन

अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी अवॉर्ड के 22वें संस्करण का आयोजन अब 16 से 19 जुलाई तक किया जाएगा। दरअसल यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के बाद 40 दिन के शोक की घोषणा हुई है। इसे देखते हुए आईफा को स्थगित किया गया है। आईफा का आयोजन आबू धाबी के यास आईलैंड में किया जाएगा। आईफा में शामिल होने वाले लोगों को कहा गया कि उनके साथ नए अपडेट जल्द साझा होंगे।

सोम, 16 मई 2022 - 01:25 PM / by रितिका

Tags: IIFA Awards, Abu Dhabi, UAE

Courtesy: Zee News