Sunil Jakhad

फोटो: Jagran Images

पंजाब: कांग्रेस छोड़ सुनील जाखड़ ने थामा भाजपा का दामन

पंजाब में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ ने पार्टी को अवलिदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जाखड़ ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा है। वहीं, सूत्रों की माने तो जाखड़ को भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा भेज सकती है और वो पंजाब में हिंदू वोटबैंक इकट्ठा करने में अहम किरदार निभा सकते हैं।

गुरु, 19 मई 2022 - 06:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: sunil jakhar, Indian National Congress, BJP

Courtesy: News18hindi

Congress party

फ़ोटो: the print

चिंतन शिविर में कांग्रेस ने असंतुष्ट नेताओं की मानी मांग, होगा संसदीय बोर्ड का गठन

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के उदयपुर में चल रहे चिंतन शिविर में पार्टी के कुछ असंतुष्ट नेताओं की एक मांग को मानते हुए कांग्रेस संसदीय बोर्ड के गठन का फैसला किया है। पार्टी ने इसे सुझाव के तौर पर स्वीकार किया है। बता दें कि कांग्रेस संसदीय बोर्ड अब अब कांग्रेस इलेक्शन कमेटी का स्थान लेगा। ये बोर्ड आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवारों के नाम तय करेगा।

रवि, 15 मई 2022 - 12:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian National Congress, Rajasthan, parliamentary board

Courtesy: News18hindi

Sachin pilot

फ़ोटो: Hindustan times

राजस्थान के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं सचिन पायलट, सोनिया गांधी से की मांग

राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी से मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई है। पायलट ने कहा- "अगर कांग्रेस सही मार्ग पर आने का फैसला करने में देरी करती है, तो राजस्थान को भी उसी तरह गंवा बैठेगी, जिस तरह पार्टी ने पंजाब को गंवा दिया था,जहां चरणजीत सिंह चन्नी को अंतिम समय में मुख्यमंत्री बनाया जाना पूरी तरह नाकाम रहा था।" बता दें कि बीते कुछ हफ्तों में पायलट ने गांधी परिवार से 3 बार मुलाकात की है।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 04:32 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Sachin Pilot, Rajasthan, Indian National Congress

Courtesy: NDTV

Udaybhan

फ़ोटो: Amar ujala

हरियाणा कांग्रेस : उदयभान को मिली प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

हरियाणा प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता उदयभान को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी आलाकमान की ओर से सौंपी गई है। दलित समुदाय से आने वाले उदयभान लंबे समय से हरियाणा की राजनीति में सक्रिय है और 4बार के विधायक भी है। ऐसे में कुमारी शैलजा की जगह पर उदयभान को बिठाना कांग्रेस की सोची समझी रणनीति लग रही है। बता दें कि पार्टी ने श्रुति चौधरी, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज व सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

बुध, 27 अप्रैल 2022 - 08:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Haryana, Indian National Congress, udaybhan

Courtesy: News18hindi

Hardik Patel

फ़ोटो: Indiatoday

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते है हार्दिक पटेल

गुजरात कांग्रेस के दिग्गज नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते है। दरअसल कांग्रेस पर अनदेखी का आरोप लगा चुके पटेल ने हाल ही में अपनी व्हाट्सएप डिस्प्ले पिक्चर भी बदल कर भगवा कर दी है, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि वो कांग्रेस छोड़ सकते है। बता दें कि कुछ दिनों पहले पटेल ने यह भी कहा था कांग्रेस में उनकी हालत नसबंदी करे दूल्हे जैसी हो गई है।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Hardik Patel, Indian National Congress, BJP

Courtesy: Aajtak

Mandir

फ़ोटो: Indiatv.in

राजस्थान में बुलडोजर से तोड़ा गया 300 साल पुराना शिवमन्दिर

राजस्थान के अलवर के राजगढ़ में भगवान शिव के 300 साल पुराने मंदिर को बुलडोजर से गिरा दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर को एक साजिश के तहत तोड़ा गया है, जिसमें बुलडोजर से मूर्तियां भी खंडित हुई है। शिवलिंग को ड्रिल मशीन से तोड़ा गया है। इस मामले के बीच कांग्रेस नेता जौहरी लाल मीणा का ये कहते हुए वीडियो वायरल हो रहा है कि कांग्रेस का बोर्ड होता तो बुलडोजर नहीं चलता।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 02:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rajasthan, amba mandir, Indian National Congress

Courtesy: Indiatv

Rajasthan board exam

फ़ोटो: News24hindi

राजस्थान बोर्ड के 12वीं कक्षा के पेपर में पूछे गए कांग्रेस पार्टी की तारीफों वाले सवाल, बीजेपी ने किया विरोध

राजस्थान स्टेट बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में सत्ताधारी दल कांग्रेस पार्टी के 8 सवाल पूछे गए हैं, जिसके बाद भाजपा ने जमकर विरोध शुरू कर दिया है। यह कारनामा पॉलिटिकल साइंस के पेपर में हुआ है। इसमें 8 में से 6 सवाल कांग्रेस की तारीफ करने वाले हैं। वहीं, राज्य में बीजेपी विधायक अशोक लाहोटी ने कहा है कि परीक्षा के नाम पर बच्चों को जबरदस्ती कांग्रेस के बारे में पढ़ाया जा रहा है।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 12:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian National Congress, RBSE Board Exams, BJP, Rajasthan

Courtesy: Aajtak

Ks eshwarappa

फोटो: The New Indian Express

कर्नाटक: ईश्वरप्पा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस कर रही है गिरफ्तारी की मांग

कॉन्ट्रेक्टर आत्महत्या मामले के बाद से ही कर्नाटक सरकार में मंत्री ईश्वरप्पा ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद भी ईश्वरप्पा के खिलाफ विरोध थमा नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ने की बात कहते हुए कांग्रेस ने कहा कि वो ईश्वराप्पा की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। वहीं, भाजपा के दिग्गज नेता ने भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच के बाद सब साफ हो जाएगा।

शनि, 16 अप्रैल 2022 - 01:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ishvarappa, Karnataka, BJP, Indian National Congress

Courtesy: Live Hindustan

Sonia Gandhi

फोटो: Free Press Journal

सोनिया गांधी ने आंतरिक चुनाव के लिए किया नामांकन

कांग्रेस पार्टी के आंतरिक चुनावों से पूर्व सोनिया गांधी ने अप्रैल 15 को पार्टी सदस्य के तौर पर डिजिटल नामांकन किया। कांग्रेस के 2.6 करोड़ कार्यकर्ता अबतक डिजिटल तौर पर नामांकन कर चुके है। ये पहला मौका है जब पार्टी में नामांकन डिजिटल तौर पर किया जा रहा है। दरअसल हाल ही में कई राज्यों में चुनाव में हार के बाद संगठन और नेतृत्व में बदलाव की मांग को देखते हुए पार्टी में चुनाव होने की संभावना है।

शुक्र, 15 अप्रैल 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Indian National Congress, Congress Party, Sonia Gandhi

Courtesy: NDTV

Protest

फ़ोटो: Indian express

काॅनट्रेक्टर केस: पूर्व सीएम समेत कांग्रेस के कई नेता हिरासत में

कर्नाटक कॉन्ट्रैक्टर केस में आरोपी माने जा रहे ईश्वरप्पा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी अप्रैल 14 के दिन बड़ा प्रदर्शन कर रही है लेकिन अब प्रदर्शन रोक कर कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए नेताओं में कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम सिद्धरमैया, डीके शिवकुमार और सुरजेवाला का नाम शामिल है। बता दें कि कांट्रेक्टर ने आत्महत्या कर ली थी और व्हाट्सएप मैसेज में मंत्री ईश्वरप्पा को मौत का जिम्मेदार बताया था।

गुरु, 14 अप्रैल 2022 - 08:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Randeep Singh Surjewala, Indian National Congress, Karnataka, contractor case

Courtesy: Aajtak