फोटो: DW
हिंद महासागर में बसे मेडागास्कर में फैली है भयंकर भुखमरी
दक्षिण अफ्रीका में विश्व खाद्य कार्यक्रम की क्षेत्रीय निदेशक लोला कास्त्रो ने बताया कि हिंद महासागर में स्थित मेडागास्कर भयंकर भुखमरी से जूझ रहा है। इसकी आबादी 2.6 करोड़ है, जिसमें सैकड़ों बच्चे कुपोषित हो गए हैं। कास्त्रो ने बताया कि 28 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने ऐसी भयानक स्थिति नही देखी है। संयुक्त राष्ट्र और मेडागास्कर सरकार अंतरास्ट्रीय समुदाय से 15.50 करोड़ $ डॉलर जुटाने का प्रयास कर रही है, ताकि इस भीषण भुखमरी से निजात मिल सके।
Tags: Madagascar, World Food Program, South Africa, Indian ocean
Courtesy: ZeeNews
फोटो: Military Review
हिंद महासागर में गिरा चीन के बेकाबू 5b रॉकेट का बड़ा हिस्सा
चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक बेकाबू 5b रॉकेट का बड़ा हिस्सा हिंद महासागर में श्रीलंका और मालदीव के पास गिरा और इसका दूसरा बड़ा हिस्सा वायुमंडल में ही नष्ट हो गया है। चीन का यह रॉकेट कई दिनों से दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए केंद्र बिंदु बना हुआ था। वैज्ञानिकों की माने तो 21 टन वजन का यह रॉकेट अगर किसी आबादी वाले क्षेत्र में गिरता तो बड़ी तबाही हो सकती थी।
Tags: China, Chinese rocket, Indian ocean, crash
Courtesy: Ndtv Hindi News
फोटोः Oceana
हिंद महासागर में लुप्तप्राय प्रजाति ब्ल्यू व्हेल की नई आबादी की हुई पुष्टि
इंसान द्वारा किये गए शिकार के कारण लुप्त होने की कगार पर आई ब्ल्यू व्हेल के एक नई आबादी की पुष्टि की गई है। इस ब्ल्यू व्हले का समूह वैज्ञानिकों को हिन्द महासागर में मिला है जिसके बारे में वे अब तक अवगत नहीं थे। दरअसल, ब्ल्यू व्हेल आपस में बहुत ही धीमी आवाज़ में बात करती है जो एक संगीत जैसा होता है और हर समूह का एक अलग गीत होता है। अध्ययनकर्ता साल्वातोर सर्चियो ने बताया की इस समूह की पचहान इनके अलग गीत से हुई।
Tags: Endangered Species, Blue Whale, Indian ocean
Courtesy: AMARUJALA NEWS