IPL 2021

फोटो: Patrika

IPL 2021: कर्फ्यू के दौरान रात 8 बजे के बाद भी प्रैक्टिस कर पाएंगे खिलाड़ी

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण राज्य सरकार ने अप्रैल 04 को पूरे महाराष्ट्र में रात 8 बजे से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएल मैचों के लिए नाइट कर्फ्यू के दौरान आईपीएल टीमों को जैव सुरक्षित वातावरण का कड़ा पालन करते हुए रात 8 बजे के बाद भी प्रैक्टिस करने और टीमों को होटल तक जाने की अनुमति दे दी है। आईपीएल अप्रैल 9 से शुरू होगा जिसका पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 03:10 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Indian Premier League, 2021, team, Night Curfew, Covid-19 guidelines, IPL

Courtesy: India Tv

Devadatta Padikkal

फोटो: The Quint

IPL 2021: कोरोना की चपेट में आए RCB के देवदत्त पडिक्कल

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन के ऑलराउंडर अक्षर पटेल के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ओपनर देवदत्त पडिक्कल भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद देवदत्त पडिक्कल क्वारंटीन में चले गए हैं। पडिक्कल के मुंबई के खिलाफ मैच से पहले फिट होने की उम्मीद की जा रही है। आईपीएल से पहले कोरोना से संक्रमित होने वाले देवदत्त पडिक्कल तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के नीतीश राणा भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे… read-more

रवि, 04 अप्रैल 2021 - 02:20 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Indian Premier League, 2021, Indian Cricketer, devdutt padikkal, covid positive

Courtesy: India Tv

josh Hazlewood

फोटो: NDTV Sports

IPL 2021: जोश हेजलवुड ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया बड़ा झटका

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 सीजन से ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने बायो बबल की थकान का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया है। उन्हें बायो बबल में रहते हुए 10 महीने हो चुके हैं और क्रिकेट से थोड़ा ब्रेक लेकर वो खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार करने के लिए कुछ वक्त घर पर बिताना चाहते हैं इसलिए उन्होंने ये फैसला किया है। हेजलवुड से पहले ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी जोश फिलिप्स और मिचेल मार्श भी IPL 2021 से अपना नाम वापस ले चुके हैं… read-more

गुरु, 01 अप्रैल 2021 - 03:55 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: cricket ipl, Indian Premier League, 2021, josh hazlewood, Bio-Bubble

Courtesy: Aajtak News