तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आज़ाद
कांग्रेस नेता कीर्ति झा आज़ाद ने नवंबर 23 को कांग्रेस छोड़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली में ममता बनर्जी ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई। इस मौके पर कीर्ति आज़ाद ने कहा कि मैं ममता बनर्जी के नेतृत्व में उनके साथ मिलकर काम करूंगा। इस समय देश को ममता बनर्जी जैसे व्यक्तित्व की जरुरत है। उनके नेतृत्व में देश को नई और सही दिशा मिल सकती है। वो जमीन पर उतरकर लड़ाई लड़ती है।
Tags: Kirti azad, TMC, Trinamool Congress, Indian National Congress
Courtesy: Ani Hindi News
आज टीएमसी में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद
कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद जल्द ही अपनी पार्टी कांग्रेस को एक बड़ा झटका दे सकते हैं। कीर्ति आजाद नवंबर 23 को कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने करीब तीन साल पहले भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था। वो दिल्ली से एक बार विधायक और दरबंगा से तीन बार सांसद रह चुके हैं। कीर्ति आजाद के ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी की सदस्यता ग्रहण करने की संभावना है।
Tags: Kirti azad, Congress, TMC, politics
Courtesy: Amar Ujala News
तेजस्वी को उनके जन्मदिवस का तोहफा मुख्यमंत्री के रूप में मिलने जा रहा है- कीर्ति आजाद
कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने राष्ट्रीय जनता दल नेता व बिहार चुनाव में महागठबंधन से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाईयां दी है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी को उनके जन्मदिवस का तोहफा मुख्यमंत्री के रूप में मिलने जा रहा है। इस मौके पर आज़ाद ने मोदी सरकार को घेरने की भी कोशिश की और बोले कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार की रैलियों से पता चल ही गया था कि जनता वर्तमान सरकार से परेशान है।
Tags: Kirti azad, Bihar Assembly Elections, tejasvi yadav
Courtesy: Aajtak news