Kuldeep Bishnoi

फोटो: Hindi Khabar

कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई थामेंगे भाजपा का दामन, विधायक पद से दिया इस्तीफा

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व नेता कुलदीप बिश्नोई ने अगस्त तीन को विधायक पद से विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है की अगस्त चार को कुलदीप भाजपा के साथ जुड़ेंगे। बता दें कि कुलदीप इस इस्तीफे के बाद आदमपुर सीट खाली हुई है। इसकी अधिसूचना चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। बता दें कि हिसार जिले के आदमपुर से कुलदीप वर्ष 2019 में विधायक बने थे।

बुध, 03 अगस्त 2022 - 03:05 PM / by रितिका

Tags: Kuldeep Bishnoi, MLA, Congress

Courtesy: Amar Ujala

Amit Sah,JP Nadda,Kuldeep Bishnoi

फोटो: Prabhasakshi

अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले कांग्रेस से निष्कासित कुलदीप बिश्नोई

कांग्रेस से निष्कासित नेता कुलदीप बिश्नोई ने अमित शाह और जेपी नड्डा से जुलाई 10 को मुलाकात की है। कुलदीप ने इस मुलाकात के फोटोज ट्वीटर अकाउंट परे शेयर किए है। कांग्रेस से निष्कासन के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कुलदीप जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि कुलदीप जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे… read-more

रवि, 10 जुलाई 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Kuldeep Bishnoi, JP Nadda, Amit Shah, BJP

Courtesy: News 18