landfall

फोटो: The Weather Channel

ब्राजील में भारी बारिश और भूस्खलन, कई लोगों की हुई मौत

ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो के शहर पेट्रोपोलिस में भरी बारिश और भूस्खलन के कारण जान माल को काफी नुकसान हुआ है। इस घटना में 94 लोगों की मौत हुई और 54 घर आपदा का शिकार हो गए है। राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो भी हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने मंत्रियों को पेट्रोपोलिस में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का काम सौंपा गया है। नागरिक सुरक्षा सेवा 24 लोगों को बचा चुकी है।

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 06:25 PM / by रितिका

Tags: Brazil, rainfall, landslide

Courtesy: NDTV News

Nepal Floods

फोटोः TV9 Bharatvarsh

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 31 लोगों की मौत

नेपाल में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन जैसे घटनाओं की खबरें आ रही है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 43 लोग लापता है। नेपाल के गृह मंत्रालय अधिकारी ने अक्टूबर 20 को जानकारी दी कि अब तक 500 से अधिक परिवारों को बाढ़ के कारण अपना घर छोड़ना पड़ा है। नेपाल में पुलिस द्वारा राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 02:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Nepal, Flood, landslide, World

Courtesy: news nation tv

Landslide

फोटो: The Third Pole

उत्तराखंड: भूस्खलन के चलते गई दो दर्जन मवेशियों की जान

उत्तराखंड के दोबाड़ गांव में भूस्खलन की चपेट में आने के कारण पशुशाला नष्ट हो गई। तहसील द्वारा पशुशाला में लगभग 2 दर्जन पशुओं के बंधे होने की जानकारी मिली हैं। अगस्त 21 की सुबह अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन शुरू हुआ था, जिसके बाद पशुशाला नष्ट हो गई। ग्रामीण लोगों द्वारा मलवा हटा कर देखे जाने पर मिली जानकारी के अनुसार सभी पशुओं के मरने की पुष्टि की गई है।

शनि, 21 अगस्त 2021 - 04:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Natural Calamities, Uttrakhand, landslide, heavy rains

Courtesy: GKM News

Landslide in Lahaul

फोटो: Hindustan Times

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ टूटने से रुका नदी का बहाव, गांवों में पानी भरने का खतरा

हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे 5 पर निगुलसेरी के पास भूस्खलन के बाद लाहौल-स्पीति में पहाड़ टूट गया है। दरअसल पहाड़ गिरने से नाले के सामने चंद्रभाग नदी का बहाव भी रुक गया है। इस कारण आसपास के गांवों में पानी भरने का खतरा पैदा हो गया है। पुलिस ने आसपास के गांवालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है। राज्य में लगातार बारिश हो रही है जिससे आपदाएं बढ़ती जा रही है।

शुक्र, 13 अगस्त 2021 - 01:15 PM / by रितिका

Tags: Himachal Pradesh, landslide, RESCUE OPERATION

Courtesy: Amar Ujala News

Himachal landslide

फोटो: Outlook India

नेशनल हाईवे 5 पर भूस्खलन से 80 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले जिले में नेशनल हाईवे 5 पर भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक हिमाचल रोडवेज की बस चपेट में आई जिसमें कई यात्री सवार थे। हादसे में कई अन्य गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आई हैं। पुलिस की टीम घटना स्थल पर तुरंत रवाना हो गई और एनडीआरएफ व सेना को बुलाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल के मुख्यमंत्री से बात करके घटना की जानकारी ली।

बुध, 11 अगस्त 2021 - 03:50 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Himachal Pradesh, landslide, national highway

Courtesy: News 18 Hindi

Maharashtra flood

फ़ोटो: India Today

महाराष्ट्र में भारी बारिश से अब तक 136 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आफत बनकर बरस रही बारिश से लगातार लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे अब तक 136 लोगों की मौत हो चुकी है। लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों में महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने दौरा कर बताया कि भूस्खलन की घटना में 33 शव बरामद हुए और 52 अभी भी लापता हैं। हादसे में कुल 32 घर नष्ट हो गए हैं। मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा और प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य भी किया जाएगा।

शनि, 24 जुलाई 2021 - 08:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Maharashtra, Eknath Shinde, landslide

Rain

फोटो: The Indian Express

पिछले 10 सालों मे भूस्खलन, भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटनाओं में हुई 20 गुना बढ़ोत्तरी

जलवायु परिवर्तन के कारण पिछले 10 सालों में मौसम की चरम परिस्‍थति वाली घटनाओं में 20 गुना बढ़ोत्तरी हुई है। चरम परिस्‍थति वाली घटनाओं का आशय भूस्खलन, भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटनाओं से है। 10 वर्ष पहले जितनी बारिश तीन दिन में होती थी उतनी अब तीन घंटों में हो जाती है। प्रिपेयरिंग इंडिया फॉर एक्सट्रीम क्लाइमेट इवेंट्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2005-2020 तक सूखे से प्रभावित जिलों की संख्या 13 गुना बढ़ गई है।

शुक्र, 04 जून 2021 - 12:45 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: rainfall, heavy rains, landslide, Climate Change

Courtesy: Bhaskar News