Land Slide

फोटो: Weather Wiz Kids

महाराष्ट्र में पहाड़ से चट्टान गिरने के कारण हुई 36 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में रायगढ़ की महाड़ तहसील के तलई गांव में पहाड़ से चट्टान गिरने से 36 लोगों की जान चली गई है और कई के मलबे में दबे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने मलबे से 36 शवों को बाहर निकाला है। जिला कलेक्टर ने 32 मौतों की पुष्टि की है। आशंका है कि मलबे में बड़ी संख्या में शव हो सकते हैं। घटना बीती शाम साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। 

शुक्र, 23 जुलाई 2021 - 04:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Maharastra, LAND SLIDE, mahad

Courtesy: TV9 Bharatvarsh