HEAVY RAINFALL

फोटो: Tirhut Now

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण आई आफत, लगातार बरस रहा पानी

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट मनाली में बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश के कारण भजोगी नाले में बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कारण चंडीगढ़ मनाली हाईवे पर मलबा जमा हो गया है। मनाली प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि नदी और नालों के पास ना जाएं। भारी बारिश के कारण प्रशासन ने एहतियात बरतने की चेतावनी दी है। लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 07:51 PM / by रितिका

Tags: Manali, rainfall, Himachal Pradesh, HEAVY RAINFALL

Courtesy: TV 9 Hindi

PM Modi

फ़ोटो: Jagran.com

दुनिया की सबसे लंबी सुरंग 'अटल टनल' का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

ज़मीनी स्तर से 10040 फुट की ऊंचाई पर बनी दुनिया को सबसे लंबी सुरंग 'अटल टनल' का पीएम मोदी अक्टूबर 3 को उद्घाटन करेंगे। इस टनल का उद्घाटन करने के लिए वो मनाली हैलीपेड पहुंच गए है। मनाली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी एक टापू पर 200 लोगों को संबोधित करेंगें। मनाली से लेह मार्ग पर बनी 9.02 किमी की सुरंग ने मनाली-लेह के बीच 46 किमी दूरी कम कर दी हैै… read-more

शनि, 03 अक्टूबर 2020 - 10:49 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Atal-Rohtang Tunnel, PM Modi, Manali

Courtesy: AMARUJALA NEWS