Farhan Akhtar

फ़ोटो: Hindustan Times

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर होंगे एमसीयू के Ms. Marvel का हिस्सा

एमसीयू ने 'मिस मार्वल' के लिए फरहान अख्तर को साइन किया है। इसके जरिए फरहान एमसीयू की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फरहान अख्तर फिल्म में क्या किरदार होगा, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन पुष्टि की है कि फरहान को ‘गेस्ट-स्टाररिंग रोल’ के रूप में देखा जाएगा। फरहान के साथ-साथ पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भी इसका हिस्सा होंगे।

शनि, 07 मई 2022 - 05:33 PM / by Pranjal Pandey

Tags: farhan akhtar, Mcu, Marvel, Ms. Marvel

Courtesy: Hindustan

Dr. Strange

फ़ोटो: CNN

भारत में ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स आफ मैडनेस’ ने पहले ही दिन की दमदार कमाई

एमसीयू की नई फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने रिलीज के पहले ही दिन भारत में जबर्दस्त ओपनिंग ली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के पहले दिन पूरे देश में करीब 37 करोड़ रुपये की टिकटें बेची हैं। फिल्म का पहले दिन का नेट कलेक्शन करीब 29 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। डॉ स्ट्रेंज फ़िल्म को 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है।

शनि, 07 मई 2022 - 09:42 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Mcu, Dr.Strange, boxoffice, release

Courtesy: Amar ujala

Thor Love and thunder-Christian Bale-Gorr the God Butcher
'थॉर-लव एंड थंडर' में सुपर विलन का किरदार निभायेंगे ऑस्कर विजेता क्रिस्चियन बेल

हॉलीवुड के मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) ने फिल्म 'थॉर-लव एंड थंडर' में सुपर विलन के रोल के लिए मशहूर अभिनेता क्रिस्चियन बेल को चुन लिया है। इस बात की घोषणा एमसीयू  स्टूडियो ने बीते शुक्रवार को की है। एमसीयू स्टूडियो ने बताया की क्रिस्चियन बेल इस फिल्म में 'गौर द गॉड बुचर' नाम के सुपर विलन की भूमिका निभायेंगे। एवेंजर्स एन्डगेम के बाद से ही यह फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई थी। 'थॉर-लव एंड थंडर' मई 6, 2022 को रिलीज़ होने वाली है।

शनि, 12 दिसम्बर 2020 - 01:08 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Thor: Love and Thunder, Christian Bale, Super Villan, Mcu

Courtesy: AMAR UJALA