Nigeria church stampede

फ़ोटो: Guardian post

नाइजीरिया: हरकोर्ट के चर्च में मची भगदड़, 31 लोगों की मौत व कई घायल

नाइजीरिया के हरकोर्ट के पोलो क्लब स्थित किंग्स असेंबली चर्च में मई 28 के दिन भगदड़ मच गई जिसमें 31 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि चर्च में एक कार्यक्रम में भोजन करने पहुंचे लोगों ने बाहर निकलने के लिए गेट तोड़ दिया जिसके बाद भगदड़ मच हुई। वहीं, संबंधित अधिकारी ने जानकारी दी है कि घटना में अधिकतर बच्चों ने जान गंवाई है और 7 अन्य लोग बुरी तरह घायल भी हुए है।

सोम, 30 मई 2022 - 12:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nigeria, church, stampede

Courtesy: News18hindi

NIGERIA

फोटो: AAJTAK

नाइजीरिया: आतंकियों ने मचाया कहर, 110 लोगों का गला काटकर की हत्या

नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में आतंकियों ने 110 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद उनकी पत्नी और बच्चों को बंदी बना लिया। आतंकियों ने दरिंदगी से 110 लोगों का  बेरहमी से गला काट दिया। जानकारी के मुताबिक, इस दरिंदगी से भरपूर नरसंघार के पीछे आतंकी बोको हराम का हाथ है। इस आतंकी हमले का शिकार ज़्यादातर किसान और मछुआरे हुए हैं। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने कहा है कि "इस घटना से पूरा देश घायल हो गया है। "

सोम, 30 नवंबर 2020 - 12:35 PM / by सुषमा चौधरी

Tags: Nigeria, blackdeath, Death, Terrorism

Courtesy: Aajtak news