नाइजीरिया: आतंकियों ने मचाया कहर, 110 लोगों का गला काटकर की हत्या
नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में आतंकियों ने 110 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद उनकी पत्नी और बच्चों को बंदी बना लिया। आतंकियों ने दरिंदगी से 110 लोगों का बेरहमी से गला काट दिया। जानकारी के मुताबिक, इस दरिंदगी से भरपूर नरसंघार के पीछे आतंकी बोको हराम का हाथ है। इस आतंकी हमले का शिकार ज़्यादातर किसान और मछुआरे हुए हैं। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने कहा है कि "इस घटना से पूरा देश घायल हो गया है। "