Corona Virus

India Today

बेल्जियम: कोरोना वायरस के दो वैरिएंट से पीड़ित महिला की मौत

कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई है। महिला की उम्र 90 वर्ष थी और उसने वैक्सीन भी नहीं लगवाई थी। रिसर्च में सामने आया कि महिला अल्फा और बीटा दोनों वैरिएंट से पीड़ित थी। बेल्जियम के रिसर्चर्स ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि महिला को दोनों वैरिएंट का संक्रमण कैसे हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ये भी पता नहीं चला है कि दोनों वैरिएंट में से तबियत किसने अधिक खराब की थी।

रवि, 11 जुलाई 2021 - 08:42 PM / by रितिका

Tags: Coronavirus, Covid-19, Noval corona virus, Coronavirus Variants

Courtesy: NDTV News

New-Corona-Strain

फोटो: Navabharat

कोरोना की दूसरी लहर के लिए डबल म्यूटेंट वायरस जिम्मेदार

देश में कोरोना की रफ्तार दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वैज्ञानिकों को आशंका है कि इसकी वजह वायरस का नया स्वरूप डबल म्यूटेंट वैरिएंट बी.1.617 हैं। डबल म्यूटेंट वैरिएंट को बी.1.617 को ई484क्यू व एल452आर रूप में वर्गीकृत किया गया है। कई देशों में ये वैरिएंट अलग-अलग पाए गए हैं, लेकिन भारत में पहली बार दोनों एक साथ सामने आए हैं। अधिकतर बच्चों में इस खतरनाक नए वायरस की RT-पीसीआर टेस्ट से भी पुष्टि नहीं हो रही हैं।

सोम, 19 अप्रैल 2021 - 07:36 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Noval corona virus, Coronavirus New Varient, RT-PCR test, harmfull

Courtesy: Amarujala News

cinnamon-tea

फोटो: Patrika

सेहत के लिए फायदेमंद होती है दालचीनी की चाय

कोरोनावायरस महामारी के दौरान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक दालचीनी की चाय से इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। दालचीनी की चाय बनाने के लिए पानी के साथ दालचीनी को अच्छे से उबालकर इसमें थोड़ा सा अदरक, शहद या नींबू का रस मिलाकर पियें। दालचीनी की चाय वजन घटाने, शरीर का मेटाबॉलिज्म लेवल बढ़ाने, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ कई बीमारियों के ख़तरे को कम करती है।

रवि, 18 अप्रैल 2021 - 08:18 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Noval corona virus, Immunity, cinnamon tea, IMMUNITY POWER (15481, Blood Pressure

Courtesy: Zee News

coronavirus_oral_symptoms

फोटो: Naidunia

Corona: कोरोना के ये छिपे हुए लक्षण बढ़ा सकते हैं मुश्किल

देश में कोरोना संक्रमण के बीच खबर है कि कोरोना संक्रमण के लक्षण भी बदल रहे हैं। इन लक्षणों में मुंह और जुबान सूखना प्रमुख है। कुछ दिनों में मरीज में बुखार, गले में दर्द जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। लार न बनने की वजह से जुबान सफेद हो सकती है या इस पर सफेद पैच बन सकते हैं। शुरुआती लक्षण दिखने पर इलाज शुरू करने से मदद मिल सकती है।

शनि, 17 अप्रैल 2021 - 07:15 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Noval corona virus, mouth, DRYNESS, Corona Virus Symptoms, treatment

Courtesy: Amarujala News