oil

फोटो: The Financial Express

खाद्य तेलों की मांग में एक महीने में हुई 30% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

खाद्य तेलों की मांग में जुलाई के महीने में 30% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज हुई है। त्योहारों के कारण खाद्य तेलों की मांग में इजाफा हुआ है। अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के अनुसार जुलाई 2022 में 12.05 लाख टन और जून 2022 में 9.41 लाख टन खाद्य तेलों का आयात हुआ है। खाद्य तेलों की मांग महीने भर में 30 प्रतिशत बढ़ गई है। इस दौरान खाद्य तेलों के दाम में गिरावट भी आई है।

सोम, 15 अगस्त 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: oil field, oil demand, Oil Price, Retail Price

Courtesy: tv9hindi

mustard oil

फोटो: Serious Eats

नई फसल के आने से कम हुए सरसों के तेल के दाम

सरसों की नई फसल की आवक बढ़ी है जिससे तेल तिलहन के दामों में गिरावट आई है। नई फसल के आने से आने वाले 15-20 दिनों में सरसों के तेल के दाम पांच से सात रुपये सस्ता होने की संभावना है। बाजार में सरसों तेल दादरी- 16,580 रुपये प्रति क्विंटल, सरसों पक्की घानी- 2445-2490 रुपये प्रति टिन, सरसों कच्ची घानी- 2645-2740 रुपये प्रति टिन मिल रहा है। सरसों के तेल के दाम कम होने से जनता की जेब को राहत मिलेगी।

सोम, 21 फ़रवरी 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: business, Oil Price, Edible Oils

Courtesy: Zee News