पन्ना टाइगर रिजर्व में पहली बार नजर आई दुर्लभ 'फिशिंग कैट'
मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों में पहली बार दुर्लभ 'फिशिंग कैट' ट्रैप कैमरे में कैद हुई है। यह बिल्ली बहते पानी में मछली का शिकार करने में माहिर होती है। यह प्रजाति विलुप्त होने के खतरे का सामना कर रही है। पहले भी पन्ना टाइगर रिजर्व के मध्य से 55 किमी तक बहने वाली केन नदी के आसपास मछली पकड़ने वाली बिल्लियों की उपस्थिति के संकेत मिले थे, लेकिन अभीतक तस्वीरों के रूप में सबूत नहीं मिला था।
Tags: fishing cat, panna tiger reserve, picture
Courtesy: NDTV Hindi