Parali

फोटो: ET Times

पंजाब और दिल्ली सरकार ने पराली नहीं जलाने वाले छोटे और सीमांत किसानों को देगी 2,500 रुपये प्रति एकड़

पंजाब और दिल्ली सरकार ने पराली नहीं जलाने वाले छोटे और सीमांत किसानों को 2,500 रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की घोषणा की है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है। केंद्र की हरी झंडी मिलने के बाद इसे पंजाब कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। पंजाब में प्रतिवर्ष लगभग 20 मिलियन टन धान की पराली तैयार होती है। इस पराली को किसान आग लगा देते हैं।

सोम, 25 जुलाई 2022 - 07:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Punjab, Delhi, Parali, Centre, burn

Courtesy: Amar ujala

Parali

फोटो: Aajtak

हरियाणा में पराली से किया जायेगा बिजली, कम्प्रेस्ड बायो गैस का उत्पादन

हरियाणा में जो किसान पराली को कचरा समझ कर जला दिया करते थे, अब उसी पराली से बिजली और कम्प्रेस्ड बायो गैस का निर्माण किया जायेगा। कैथल, नरवाना और फतेहाबाद में पराली बिजली, कम्प्रेस्ड बायो गैस का उत्पादन करने वाले प्लांट लगाए जा रहे हैं। इससे वायु प्रदूषण कम होने  के साथ साथ किसानों की बड़ी समस्या का भी समाधान हो जायेगा। पराली जलाने के कारण हमेशा से ही दिल्ली और आस-पास के राज्यों में भयंकर… read-more

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Haryana, Electricity, compressed bio gas, Parali

Courtesy: Latestly News

plant trees

फोटो: Dhaka Tribune

अदालत ने किसान को दी 1000 पौधे लगाने की सजा : महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की एक अदालत ने सातारा जिले के नंदगांव निवासी और किसान सुभाष रामराव पाटिल को एक हजार पौधे लगाने की सजा दी है। किसान द्वारा जलाई गई पराली के कारण जंगल के 1622 पेड़ों में आग लग गई थी। ऐसे में किसान को ना अब सिर्फ पौधे लगाने होंगे बल्कि उसकी देखभाल भी करनी होगी। किसान को अदालत ने पौधों की देखभाग की रिपोर्ट वनविभाग को सौंपने के आदेश भी दिए हैं।

रवि, 22 मई 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Farmers, Parali, Forest Fire

Courtesy: News 18 Hindi

Parali pollution

फ़ोटो: Aajtak

हरियाणा के 2 लड़को ने किया कमाल, अब पराली से बनाएंगे बायो कोयला

हरियाणा में हर साल पराली जलने से होने वाले प्रदूषण को लेकर बवाल होता था, लेकिन अब इस समस्या का समाधान हरियाणा के ही दो युवकों ने कर दिया है। दरअसल मनोज नेहरा और विजय श्योराण ने एक ऐसा प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिससे पराली से बायो कोयला बनाया जा सकता है। इस कोयले को इन्होंने फार्मर कोल का नाम दिया गया है और कहा है कि इससे दिल्ली और दूसरे प्रदेशों में भी प्रदूषण की समस्या हल हो जाएगी।

रवि, 24 अप्रैल 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Parali, Haryana, bio coal, Pollution

Courtesy: News18hindi