Blast

फोटो: Punjab Kesari

दत्तपुकुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से तीन की मौत: पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर में आज सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। विस्फोट सुबह करीब 10 बजे नीलगंज के मोशपोल इलाके की फैक्ट्री में हुआ, जो पश्चिम बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस के मुताबिक, जब धमाका हुआ तो फैक्ट्री में कई लोग काम कर रहे थे। 

रवि, 27 अगस्त 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: West Bengal, Kolkata, people killed, firecracker factory, explosion, duttapukur

Courtesy: The Print

Mexico

फोटो: Latestly

ओक्साका में यात्री बस के खड्ड में गिरने से एक बच्चे सहित 29 लोगों की मौत: मेक्सिको

मेक्सिको के ओक्साका राज्य में जुलाई 5 को एक यात्री बस के गड्ढे में गिर जाने से 27 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में कम से कम 17 अन्य घायल हो गए। ओक्साका के आंतरिक सचिव जेसुएस रोमेरो ने कहा, दुर्घटना राज्य के मिक्सटेका क्षेत्र में हुई और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बस चालक ने थकावट के कारण वाहन पर नियंत्रण खो दिया था और बस 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

गुरु, 06 जुलाई 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Mexico, oaxaca, passenger bus, falls into ravine, people killed

Courtesy: Aajtak News

Odisha Bus Accident

फोटो: Punjab Kesari

गंजम जिले में बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 8 घायल: ओडिशा

ओडिशा के गंजम जिले में दो बसों की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गंजम की डीएम दिब्या ज्योति परिदा के अनुसार, जांच शुरू कर दी गई है और सरकार घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराने की कोशिश कर रही है। 

सोम, 26 जून 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: odisha bus accident, Ganjam district, people killed

Courtesy: Amar Ujala News

Morena Accident

फोटो: India TV News

देव पुरी बाबा इलाके में बस के डंपर से टकरा जाने से तीन की मौत, सात घायल: मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक यात्री बस के डंपर से टकरा जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। हादसा देव पुरी बाबा इलाके में उस समय हुआ जब ग्वालियर से दिल्ली जा रही एक यात्री बस डंपर से टकरा गई। मुरैना के एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा, "घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

शनि, 17 जून 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, people killed, Injured, bus collides with dumper

Courtesy: Amar Ujala News

Yemen

फोटो: India TV News

सना में रमजान के लिए चैरिटी कार्यक्रम के दौरान स्कूल में भगदड़ मचने से हुई 85 लोगों की मौत: यमन

यमन की राजधानी में अप्रैल 19 की देर रात वित्तीय सहायता बांटने के एक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 85 लोगों की मौत हो गई। हौथी द्वारा संचालित आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, यह घटना सना के केंद्र में पुराने शहर में हुई जब व्यापारियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब लोग एकत्र हुए। जानकारी के मुताबिक घटना में 322 लोग घायल हो गए हैं जिनमे से 13 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

गुरु, 20 अप्रैल 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Yemen, people killed, stampede at school, sanaa, charity event, Ramadan

Courtesy: Money Control

sudani

फोटो: One India

अर्धसैनिक समूह और सूडानी सेना के बीच संघर्ष में कम से कम 25 लोगों की मौत, 183 घायल

सीएनएन ने सूडानी सेंट्रल मेडिकल कमेटी का हवाला देते हुए बताया कि अप्रैल 15 को सूडानी सेना के साथ एक अर्धसैनिक समूह के बीच हुई झड़प में 25 लोगों की जान चली गई, जबकि 183 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खार्तूम की राजधानी के पास हुई झड़पों में हताहतों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इस बीच, केंद्रीय खार्तूम के फेडेल अस्पताल ने पिछले कई घंटों में दर्जनों घायल नागरिकों और सैन्य कर्मियों को प्राप्त किया है। 

रवि, 16 अप्रैल 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: sudan clashes, people killed, Injured

Courtesy: News 24 Online

Kabul Blast

फोटो: Outlook India

Kabul Mosque Blast: काबुल की हजरस मस्जिद में हुए बम विस्फोट में 8 लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज हुए एक बड़े बम धमाके कारण लोगों के मन दहशत का माहौल है। विस्फोट काबुल की हजरस मस्जिद में हुआ। मस्जिद में हुए इस बम धमाके में 8 लोगों की जान गँवा दी। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए इस बम धमाके की ज़िम्मेदारी इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने ली है। यह विस्फोट महिलाओं की एक सभा के दौरान हुआ। विस्फोट में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे घायल हुए हैं। 

शनि, 06 अगस्त 2022 - 09:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: people killed, Kabul, mosque blast, Afghanistan

Courtesy: Latestly News

Amarnath Yatra 2022

फोटो: India TV News

अमरनाथ में बादल फटने से 13 की मौत, करीब 40 अभी भी लापता

दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर के पास जुलाई 8 की शाम बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कई लोग बह गए, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। करीब 40 लोग लापता हैं जबकि पांच को बचा लिया गया है। पानी के साथ तंबू और सामुदायिक रसोई बह गए। एनडीआरएफ की एक टीम पहले से ही प्रभावित इलाके में मौजूद थी और आसपास के बरारी मार्ग और पंचतरणी की और टीमें वहां पहुंच गई हैं। 

शनि, 09 जुलाई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, amarnath cave, cloudburs, people killed

Courtesy: Navbharat Times