Crocodile

फोटो: NDTV

पीलीभीत: मगरमच्छ ने 13 साल के बच्चे को बनाया अपना निवाला

पीलीभीत जिले में मगरमच्छों के खौफ के बीच खाखरा नदी में 13 साल के बच्चे की लाश मिली है। पुलिस की मानें तो मगरमच्छ ने जिस समय लड़के पर हमला किया तब वो भैंसों को नदी में नहला रहा था।  इससे पहले जून 27 को भी एक लड़का मगरमच्छ का शिकार बना था। इलाके के एसपी किरित कुमार राठौड़ की मानें तो जिला मजिस्ट्रेट ने उन जगहों की पहचान करने के निर्देश दिए है जहां मगरमच्छ हो सकते है।

मंगल, 06 जुलाई 2021 - 09:40 AM / by रितिका

Tags: Pilibhit, Pilibhit Tiger Reserve, Crocodile, Crocodile attack

Courtesy: Aajtak News

Flute Chowk

फोटो: India News

भारत में बांसुरी का 90 प्रतिशत निर्माण करने वाले पीलीभीत शहर को मिला ‘बांसुरी चौक'

उत्तरप्रदेश के पीलीभीत शहर को बांसुरी के निर्माण के साथ जिले के कनेक्शन को दर्शाने वाला अपना ‘बांसुरी चौक’ मिल गया है। ये चौक शहर में प्रवेश बिंदु को दर्शाता है, इसके पहले इसे असम चौक के रूप में जाना जाता था। पीलीभीत शहर हस्तनिर्मित उत्तम-गुणवत्ता वाली बांस की बांसुरी के लिए प्रसिद्ध है वहीं भारत में बांसुरी का 90 प्रतिशत हिस्सा यहीं निर्मित होता है। इन्हें मुख्य रूप से मुस्लिम कारीगरों द्वारा तैयार किया जाता है। जिसकी मांग अमेरिका और यूरोपीय… read-more

बुध, 17 फ़रवरी 2021 - 04:32 PM / by Shruti

Tags: Uttar Pradesh, Pilibhit, Flute Chowk, Bareilly Jhumka Chowk

Courtesy: India News

Tiger Reserve

फोटो: The Better India

पर्यावरण मंत्री दारा सिंह ने दुधवा एवं पीलीभीत टाईगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोला

उत्तर प्रदेश के पयार्वरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री दारा सिंह चौहान ने नवंबर 1 को दुधवा एवं पीलीभीत टाईगर रिजर्व को टूरिस्ट के लिए खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि, ''वन मैन-वन जॉब की तर्ज पर दुधवा नेशनल पार्क एवं पीलीभीत टाइगर रिजर्व में ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाए।'' उन्होंने बताया कि वैसे तो पर्यटन सत्र नवंबर 15 से शुरू हुआ करता था, लेकिन बाकी सभी प्रदेशों में अक्टूबर में ही टाइगर रिजर्व खोल दिए जाते हैं, इसलिए… read-more

सोम, 02 नवंबर 2020 - 03:59 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Tiger Reserve, Dudhwa, Pilibhit, Lockdown relaxation

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR