CJI

फोटो: ANI

सामाजिक पहुंच वाले लोग भी पुलिस की अभद्रता से बच नहीं पाते: मुख्य न्यायाधीश

प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने नेशनल लीगल सर्विस अथारिटी के विज्ञान भवन में लीगल सर्विस एप को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों और व्यक्ति की शारीरिक गरिमा को सबसे अधिक खतरा पुलिस थाने में होता है। पुलिस हिरासत में प्रताड़ना और अत्याचार जैसी समस्याऐं अब भी व्याप्त हैं। सामाजिक पहुंच वाले लोग भी पुलिस की अभद्रता और थर्ड डिग्री ट्रीटमेंट से नहीं बच पाते। पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील बनाने के लिए भी अभियान चलाना चाहिए।

सोम, 09 अगस्त 2021 - 05:20 PM / by देवजीत सिंह

Tags: CJI, Justice NV Ramana, Police Brutality, Administration, Legal

Courtesy: Jagran

Myanmar

फोटो: myanmar-now

म्यांमार की सेना ने प्रदर्शनकारी पिता की गोद में बैठी बच्ची को मार दी गोली

म्यांमार में सरकार के तख्तापलट के बाद से ही सेना के खिलाफ लोग सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब सेना ने क्रूरता की सारे हदें पार कर दी हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों की तलाश करते हुए दरवाजे को तोड़कर खिन नाम की 7 वर्षीय बच्ची के घर घुस आए और उसके पिता के बारे में पूछा। खिन डरकर घर में मौजूद पिता की गोद में बैठ गयी जिसके बाद पुलिसवालों ने गोलियां चलाई और गोली मासूम को लग गई, जिससे बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शुक्र, 26 मार्च 2021 - 04:13 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Myanmar Violence, Army, Police Brutality, Girl Child, Shot Dead

Courtesy: Zee News

Farmers protest

फ़ोटो: Jagran.com

मुआवजा मांग रहे किसानों पर बाड़मेर पुलिस ने बरसाई लाठियां

राजस्थान के बाड़मेर में भारत माला प्रोजेक्ट में ज़मीन गंवाने वाले किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। अपनी ज़मीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर सभी किसान जब पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने किसानों पर ही लाठियां भांज दी और 3 किसानों को हिरासत में भी ले लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने किसानों को उचित कार्यवाही करने और हक दिलवाने का आश्वासन दिया।

मंगल, 22 सितंबर 2020 - 04:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Farmers, Lathi charge, Police Brutality

Courtesy: Navbharattimes