arvind kejriwal

फोटो: Business Today

प्रदूषण को लेकर अरविंद केजरीवाल का बयान, कहा काफी काम हुआ

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सरकार ने कई कदम उठाकर इस पर काबू पाया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक भारत सरकार के क्लीन एयर प्रोग्राम में सामने आया कि दिल्ली के पीएम लेवल में 18.6 प्रतिशत का सुधार हुआ है। दिल्ली में जनरेटर, थर्मल पॉवर प्लांट बंद किए गए हैं जिससे प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। कंस्ट्रक्शन साइटों पर भी नियमों का पालन करवाया गया है।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Delhi Government, Arvind Kejriwal, Pollution, Air Pollution

Courtesy: NDTV News

Manoj Tiwari

फ़ोटो: Business Standards

दिल्ली: केजरीवाल सरकार के पटाखा बैन पॉलिसी के खिलाफ कोर्ट पहुंचे मनोज तिवारी

दिल्ली में प्रदूषण के रोकथाम के लिए केजरीवाल सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब भाजपा नेता सरकार के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। कोर्ट में याचिका दायर करते हुए भाजपा नेता ने तर्क दिया है कि जीवन के अधिकार का बहाना देते हुए धार्मिक स्वतंत्रता को नहीं छीना जा सकता है। वहीं, उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि दिल्ली सरकार को आदेश के संबंध में नए दिशानिर्देश जारी करने का आदेश दिया जाए।

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 04:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Manoj Tiwari, Delhi, Pollution, Firecrackers, Supreme Court

Courtesy: Amar ujala

Delhi Water Supply

फोटो: Patrika

यमुना में अमोनिया प्रदूषण के कारण आज प्रभावित होगी पानी की आपूर्ति: दिल्ली

दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुना नदी में अमोनिया प्रदूषण के कारण आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। नगर निगम के मुताबिक, हरियाणा से प्रदूषण के कारण नदी में अमोनिया की मात्रा दो कण प्रति मिलियन (पीपीएम) हो गई है। दिल्ली छावनी,पूर्वोत्तर दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों और नई दिल्ली नगर परिषद क्षेत्रों… read-more

शुक्र, 08 जुलाई 2022 - 11:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi water supply, Ammonia, Pollution, Yamuna

Courtesy: Khabar Satta

Nitrogen Pollution

फ़ोटो: Down To Earth

कृषि से हो रहा नाइट्रोजन उत्सर्जन से पर्यावरण को हो रहा नुकसान, CO2 से नाइट्रस आक्साइड 300 गुना अधिक शक्तिशाली

राइस यूनिवर्सिटी के जार्ज आर ब्राउन स्कूल आफ इंजीनियरिंग में पर्यावरण विज्ञानियों ने अपने एक शोध में कहा कि नाइट्रोजन उत्सर्जन प्रदूषण का एक बड़ा कारण है। खेती के कारण उत्सर्जित होने वाली नाइट्रोजन चिंता का विषय है। यह स्वास्थ्य और जलवायु के लिए खतरा है। वैश्विक रूप से देखें तो नाइट्रस आक्साइड ग्लोबल वामिर्ंग के लिए कार्बन डाइआक्साइड की तुलना में लगभग 300 गुना अधिक शक्तिशाली है।

शनि, 25 जून 2022 - 04:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pollution, Scientist, research, Nitogen

Courtesy: Jagran

AQI

फ़ोटो: Google Map

गूगल मैप में हवा की क्वालिटी देखने का फीचर आउट, एप पर मिलेगी गाइड की सुविधा

टेक दिग्गज गूगल ने गूगल मैप्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जो अब अमेरिका में एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए एयर क्वालिटी लेयर दिखाएगा। इसके लिए आपको Google Maps में एयर क्वालिटी इंडेक्स को एनेबल करना है। आप AQI देख कर पता लगा सकते हैं कि आपको आउटडोर एक्टिविटी के लिए जाना चाहिए या नहीं। ऐप पर इसके लिए गाइड भी किया जाएगा. भारत में कंपनी इस डेटा को Central Pollution Control Board की मदद से ले रही है।

शनि, 11 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Google, Map, AQI, Pollution, AIR

Courtesy: Jagran

India Pollution

फोटो: BBC

पर्यावरण रैंकिंग हुई जारी, चिंताजनक है भारत की स्थिति

भारत दुनिया के 180 देशों की पर्यावरण की रैंकिंग 2022 में सबसे नीचे आया है। एंवायरमेंटल पर्फॉर्मेंस इंडेक्स की रैंकिंग अमेरिका द्वारा जारी की गई है, जिसमें भारत सबसे निचले पायदान पर है। अमेरिका का स्थान 43वां है। लिस्ट निकालने वाले रिसर्चर्स ने रैंकिंग क्लाइमेट चेंज, बायोडाइवर्सिटी, खेती, ग्रीन हाउस गैसों में प्रदूषण आदि को आधार बनाया पर निकाली है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत और चीन वर्ष 2050 तक सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाले देश बनेंगे।

बुध, 08 जून 2022 - 11:40 AM / by रितिका

Tags: Pollution, Air Pollution, Water pollution, environment ranking

Courtesy: Zee News

Lungs

फ़ोटो: NewsBytes

इन उपायों के द्वारा कर सकते हैं अपने फेफड़ो को मजबूत

बढ़ते प्रदूषण, धूल-मिट्टी  की वजह से लोगों को फेफड़ों से जुड़ी परेशानियां बढ़ रही हैं। ऐसे में लंग्स को सुरक्षित और हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से योग, एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। इससे आपके लंग्स में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए जिससे लंग्स में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है। विटामिन सी युक्त आहार के सेवन से फेफड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

मंगल, 17 मई 2022 - 08:35 PM / by Pranjal Pandey

Tags: lungs, oxygen, Pollution, Yoga

Courtesy: Abp Live

Parali pollution

फ़ोटो: Aajtak

हरियाणा के 2 लड़को ने किया कमाल, अब पराली से बनाएंगे बायो कोयला

हरियाणा में हर साल पराली जलने से होने वाले प्रदूषण को लेकर बवाल होता था, लेकिन अब इस समस्या का समाधान हरियाणा के ही दो युवकों ने कर दिया है। दरअसल मनोज नेहरा और विजय श्योराण ने एक ऐसा प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिससे पराली से बायो कोयला बनाया जा सकता है। इस कोयले को इन्होंने फार्मर कोल का नाम दिया गया है और कहा है कि इससे दिल्ली और दूसरे प्रदेशों में भी प्रदूषण की समस्या हल हो जाएगी।

रवि, 24 अप्रैल 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Parali, Haryana, bio coal, Pollution

Courtesy: News18hindi

Delhi Weather Updates

फोटो: Zeenews

आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना: दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, "दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।" उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया… read-more

गुरु, 24 मार्च 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Temperature, Delhi, Pollution

Courtesy: Navbharat Times

Polluted City

फोटो: The PinkCity Post

दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना राजस्थान का भिवाड़ी

आईक्यू-एयर की ग्लोबल एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2021 के मुताबिक राजस्थान का भिवाड़ी शहर सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। लगभग 2000 से अधिक फैक्ट्रियों के शहर भिवाड़ी में पीएम 2.5 का औसत लेवल 106.2 दर्ज हुआ जो कि दिल्ली में 96.4 दर्ज किया गया। भिवाड़ी के बाद गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर बना जिसका पीएम 2.5 औसत 102 दर्ज हुआ है। इस रिपोर्ट में 117 देशों के 6475 शहरों के प्रदूषण का स्तर जांचा गया है।

बुध, 23 मार्च 2022 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: Rajasthan, Pollution, Air Pollution, Industrial city

Courtesy: TV9Hindi