हॉलीवुड अभिनेत्री कार्डी बी ने की प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की प्रसंशा
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' रिलीज हुई है। इस फिल्म को भारत के साथ साथ विदेशों में भी बहुत तारीफ़ मिल रही है। प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म की तारीफ़ हॉलीवुड अभिनेत्री और सिंगर कार्डी बी ने भी की है। कार्डी बी ने फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, "व्हाइट टाइगर बेहद बेहतरीन फिल्म है। मैं इसे देखते हुए रो भी रही थी और गुस्से में भी थी।" प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करके कार्डी बी को “धन्यवाद” दिया है।
Tags: PRIYANKA CHOPDA, Cardi B, The White Tiger
Courtesy: Panjab Kesari