polio

फोटो: Zee News

कोलकाता में पोलियो के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान, जून 19 से होगी शुरुआत

कोलकाता में हाल ही में पोलियो का वायरल मिला है, जिसके बाद ऐहतियात के तौर पर कोलकाता नगर निगम ने विशेष पोलियो टीकाकरण अभियान चलाने की शुरुआत करने का फैसला किया है। ये टीकाकरण अभियान जून 19 से चलाया जाएगा। इसके साथ ही सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल में भर्ती बच्चों के टेस्ट कराए जाएं। बता दें कि भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2014 में पोलियो मुक्त घोषित किया है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 04:20 PM / by रितिका

Tags: Polio, Pulse Polio, WHO, Kolkata

Courtesy: ABP Live

polio

फोटो: UNICEF

विश्व स्वास्थ्य संगठन को कोलकाता में मिले पोलियो के वायरस

विश्व स्वास्थ्य संगठन को कोलकाता स्थित नाले के पानी में पोलियो के वायरस मिले हैं। वायरस मिलने के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय चिंतित हो गया है। वायरस मिलने के बाद कोलकाता नगर निगम ने इसकी जांच के आदेश दिए है। कोविड 19 के मामलों में कमी आने के बाद पोलियो टीकाकरण फिर से शुरू किया जाएगा। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन मार्च 17, 2014 को भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर चुका है।

बुध, 15 जून 2022 - 03:45 PM / by रितिका

Tags: Pulse Polio, Polio, polio case, WHO

Courtesy: TV9 Hindi

Protect from covid-19

फोटो: Mom Junction

BCG के टीके के साथ गैर-कोविड टीके भी कर सकते है कोविड-19 से बचाव: शोध

अमेरिकी और मेयो क्लीनिक के शोधकर्ताओं के मुताबिक BCG के टीके के अलावा पोलियो, एचआईबी, एमएमआर, वैरिसेला, पीसीवी13, जेरियाटिक फ्लू और हेपिटाइटिसA, हेपिटाइटिसB की वैक्सीन, कोविड-19 से कुछ हद तक सुरक्षा दे सकते है। वहीं साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित अध्ययन में गैर-कोविड टीकों के असर की जांच सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ की गयी है जिसमें देखा गया कि पोलियो का टीका सबसे ज्यादा कारगार साबित हुआ है। कनाडा में देखा गया है कि बीसीजी टीके लगे लोगों में औरों… read-more

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 07:04 PM / by Shruti

Tags: BCG Vaccine, Pulse Polio, Hepatitis, Protect, Covid-19

Courtesy: The Print News

Polio

फ़ोटो: Pakistan Today

महाराष्ट्र: राष्ट्रीय पोलियो अभियान में 12 बच्चों को पोलियो ड्राप की जगह पिलाया सैनिटाइजर

महाराष्ट्र के यवतमाल में राष्ट्रीय पोलियो अभियान के दौरान 12 बच्चों को पोलियो ड्राप की जगह हैंड सैनिटाइजर पिला दिया गया। यह घटना यवतमाल घाटांजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोलियो अभियान के दौरान हुई। इस गड़बड़ी का खुलासा बच्चों की तबियत बिगड़ने के बाद हुआ है। पीड़ित बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और यवतमाल जिला परिषद के सीईओ डां श्रीकृष्णा पांचाल ने मामले की जांच के आदेश दिए है। वहीं, संबंधित आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को… read-more

मंगल, 02 फ़रवरी 2021 - 10:50 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Pulse Polio, Polio, Maharashtra, Maharashtra Government

Courtesy: Aajtak News