Charanjit Singh Atwal

फोटो: Dainik Savera Times

दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल

पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता चरणजीत सिंह अटवाल दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। आज सुबह सुबह राजधानी दिल्ली में चरणजीत सिंह अटवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पंजाब में राजनीतिक फेरबदल जालंधर में होने वाले चुनावों से पहले देखने को मिल रहा है। अब शिरोमणि अकाली दल से अलग हुए चरणजीत सिंह… read-more

शुक्र, 05 मई 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, former speaker, punjab legislative assembly, charanjit singh atwal, joined, BJP

Courtesy: Jagran News

Prakash Singh Badal

फोटो: Latestly

अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अनुभवी अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल का अप्रैल 25 को मोहाली के एक निजी अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के 95 वर्षीय मुखिया का सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा था। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में केंद्र सरकार ने 26 और 27 अप्रैल को पूरे देश में दो-दिवसीय राजकीय शोक… read-more

बुध, 26 अप्रैल 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, prakash singh badal, dies, former punjab cm, Shiromani Akali Dal

Courtesy: News 18

Punjab

फोटो: Local Vocal News

जबरन वसूली मामले में आप विधायक जगदीप कंबोज के पिता गिरफ्तार; पंजाब

पंजाब में आम आदमी पार्टी की छवि को एक और झटका देते हुए विधायक जगदीप कंबोज 'गोल्डी' के पिता को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, जलालाबाद पुलिस स्टेशन में रंगदारी का मामला दर्ज होने के बाद सुरिंदर कंबोज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आगे कहा कि सुरिंदर और दो महिलाओं सहित तीन अन्य के खिलाफ एक प्रॉपर्टी डीलर और जलालाबाद निवासी सुनील कुमार की शिकायत के बाद मामला… read-more

शनि, 22 अप्रैल 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, aap mla jagdeep kambojs father, arrested, extortion case, jalalabad

Courtesy: IBC24

Balwinder Singh

फोटो: Navbharat Times

बीजेपी नेता को जंडियाला गुरु स्थित उनके आवास पर गोली मारी; पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया: पंजाब

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता पर हमले की एक और घटना में, पार्टी के एससी मोर्चा के राज्य महासचिव बलविंदर गिल को अप्रैल 16 की रात 9 बजे जंडियाला गुरु स्थित उनके आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, बाइक पर आए हथियारबंद लोगों ने रात करीब साढ़े नौ बजे नेता के दरवाजे की घंटी बजाई। उसने दरवाजा खोला तो नकाबपोश हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी।

सोम, 17 अप्रैल 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, bjp leader balwinder gill, Shot, residence, jandiala guru

Courtesy: Bhaskar News

Bhatinda

फोटो: Dainik Bhasker

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर फायरिंग, 4 के हताहत होने की सूचना

आज (12 अप्रैल) बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर सुबह करीब 04:35 बजे हुई फायरिंग की घटना में कम से कम चार लोगों के हताहत होने की खबर है। फायरिंग के बाद मिलेट्री स्टेशन के अंदर भगदड़ मच गई। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया और इलाके को घेरकर सील कर दिया गया। हालांकि अभी फायरिंग बंद हो गई है और इस वक्त स्टेशन पर क्विक रिएक्श टीम तैनात कर दी गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। 

बुध, 12 अप्रैल 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, bathinda military station, Firing, casualties, Deaths

Courtesy: Latestly News

Earthquak

फोटो: Latestly

दिल्ली, नोएडा, पंजाब के कई हिस्सों में हुए भूकंप के तेज झटके महसूस

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में मार्च 21 की रात 6.6 तीव्रता का तेज भूकंप आया, जिससे दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि हरियाणा के गुरुग्राम में मेट्रो को भी रोक दिया गया। इसके अलावा यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में भूकंप के तेज झटकों के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। 

बुध, 22 मार्च 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, srong tremors, Delhi, Noida, Punjab

Courtesy: India TV

Mobile Service

फोटो: India TV News

कुछ जिलों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर शुरू होंगी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं: पंजाब

पंजाब सरकार ने आज राज्य में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर रोक में ढील दी है। हालांकि, राज्य सरकार ने तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर और अमृतसर के अजनाला सब-डिवीजन और मोहाली के कुछ इलाकों में गुरुवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं के निलंबन को बढ़ा दिया है। गृह मामलों और न्याय विभाग ने एक आदेश में कहा, मंगलवार दोपहर से राज्य के बाकी हिस्सों से प्रतिबंध हटा लिया जाएगा। 

मंगल, 21 मार्च 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, mobile internet services, resume

Courtesy: ABP Live

Internet Ban

फोटो: The Hindu

पंजाब सरकार ने मार्च 21 तक लगाई मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस सेवाओं पर रोक

खालिस्तानी हमदर्द अमृतपाल सिंह की तलाश तीसरे दिन भी जारी रहने के बीच राज्य सरकार ने पंजाब में 21 मार्च दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं निलंबित रहेंगी। गृह मामलों और न्याय विभाग ने अपने नवीनतम आदेश में कहा कि सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर), और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 21 मार्च दोपहर… read-more

सोम, 20 मार्च 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, mobile internet, Suspended, amritpal singh

Courtesy: ABP Live

Internet Ban

फोटो: India TV News

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की खबरों के बीच इंटरनेट, एसएमएस सेवाएं निलंबित: पंजाब

स्वयंभू कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की खबरों के बीच पंजाब के कई हिस्सों में कल दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। पंजाब पुलिस ने ट्विटर पर लोगों से अपील की है कि, वो शांति, सद्भाव बनाए रखें। पंजाब पुलिस लोगों से अपील करते हुए लिखा कि "पंजाब पुलिस कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है. नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं या फर्जी समाचार या हेट स्पीच न… read-more

शनि, 18 मार्च 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: amritpal singh, arrest, khalistan supporter, internet services suspended, Punjab

Courtesy: The Quint

BSF

फोटो: Tribune India

भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी को बीएसएफ ने दबोचा

एक बल प्रवक्ता ने कि, एक बांग्लादेशी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए पकड़ा है। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को 8-9 मार्च की दरम्यानी रात को पंजाब के अमृतसर सेक्टर में सीमा चौकी राजाताल इलाके से पकड़ा गया। प्रवक्ता ने कहा, "प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, उसने बांग्लादेशी नागरिक के रूप में अपनी पहचान बताई। उससे आगे… read-more

गुरु, 09 मार्च 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, bsf nabs, Bangladeshi, intrude india

Courtesy: Jagran News