Mahashivratri

फोटो: Prabhasakshi

उज्जैन में महाशिवरात्रि के पर्व पर 21 लाख दीपक जलाकर बनाया जाएगा विश्व रिकॉर्ड

भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मार्च 1 को 'शिव ज्योति अर्पणम' महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन में मां क्षिप्रा नदी के तट पर, देवस्थानों, मंदिरों और नगर में 21 लाख दीपक जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की योजना बन रही है। क्षिप्रा नदी के तट पर 12 लाख दीप 10 मिनट में प्रज्ज्वलित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ये रिकॉर्ड अब तक अयोध्या के नाम है।

मंगल, 01 मार्च 2022 - 09:50 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: world book of records, 21 lakhs lamps, recycling, campaign

Courtesy: Dainik Bhaskar