उज्जैन में महाशिवरात्रि के पर्व पर 21 लाख दीपक जलाकर बनाया जाएगा विश्व रिकॉर्ड
भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मार्च 1 को 'शिव ज्योति अर्पणम' महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन में मां क्षिप्रा नदी के तट पर, देवस्थानों, मंदिरों और नगर में 21 लाख दीपक जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की योजना बन रही है। क्षिप्रा नदी के तट पर 12 लाख दीप 10 मिनट में प्रज्ज्वलित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ये रिकॉर्ड अब तक अयोध्या के नाम है।
Tags: world book of records, 21 lakhs lamps, recycling, campaign
Courtesy: Dainik Bhaskar
सबसे लम्बी सुरंग के रूप में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ अटल टनल का नाम
पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखी गई अटल सुरंग का नाम आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। यह सुरंग '10,000 फीट से ऊपर की दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग' है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, नई दिल्ली में एक ऐतिहासिक समारोह के दौरान यह सम्मान मिला। साल 2020, अक्टूबर महीने में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन किये जाने के बाद इसे आम जनता के लिए खोल… read-more
Tags: atal tunnel, longest highway, world book of records
Courtesy: TV9 Bharatvarsh