Samsung Galaxy A13 and A33 5G

फोटो: 91Mobiles

भारत मे जल्द लॉन्च हो सकते हैं Samsung A13 और A33 5G स्मार्टफोन

91Mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung भारत में अपने नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। जो A13 और A33 5G स्मार्टफोन होंगे। यह दोनो ही बजट स्मार्टफोन होने वाले हैं। A13 में 6.5-इंच जबकि A33 में 6.4-इंच का fullHD+ डिस्प्ले हो सकता है। A13 में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जबकि A33 13MP के सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। A33 IP67 सर्टिफाइड होने की उम्मीद है।

रवि, 02 जनवरी 2022 - 08:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Samsung, samsung Galaxy A13, Technology

Courtesy: Zee News

Samsung Galaxy A13

फोटो: Gizmochina

लॉन्च से पहले सामने आई Samsung A13 स्मार्टफोन की जानकारी

Samsung के नए स्मार्टफोन Galaxy A13 के लॉन्च होने से पहले उसकी कुछ जानकारी सामने आ गई हैं। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy A12 का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है। इसमें 6.48-इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है। A13 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा देखने को मिलेगा। हालांकि अभी इसकी कीमत का खुलासा नही हुआ है।

शनि, 20 नवंबर 2021 - 11:45 AM / by अजहर फारूक

Tags: Samsung, samsung Galaxy A13, India, Smartphones

Courtesy: Zee News