जल्द यात्रियों को रेडियो मनोरंजन प्रदान करेंगी शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत ट्रेनें
शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों में यात्री जल्द ही अपनी रेल यात्रा के दौरान रेडियो मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर रेलवे ने यात्रा के दौरान मनोरंजन प्रदान करने और जिन शहरों की वे यात्रा कर रहे हैं, वहां का अनुभव देने के लिए दिल्ली मंडल की सभी शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों में रेडियो सेवा प्रदान करने के लिए एक अनुबंध किया है। विज्ञप्ति के मुताबिक, संगीत यात्रा में अच्छे मूड की संभावनाओं को बढ़ाता है।
Tags: shatabdi express, vande bharat trains, radio entertainment
Courtesy: Navbharat Times