krk and shatrughan

फोटो: Koimoi

केआरके के समर्थन में आए शत्रुघ्न सिन्हा, कहा खान हुए साजिश का शिकार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कमाल राशिद खान पर लगे आरोपों के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि वो साजिश का शिकार हुए है।  उन्होंने उम्मीद जताई कि केआरके को न्याय जल्द ही मिलेगा। केआरके को बीते सप्ताह मुंबई में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद वो इस महीने के अंत तक न्यायिक हिरासत में है। बता दें कि उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी था। वर्ष 2019 में… read-more

सोम, 05 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Shatrughan sinha, krk, Kamaal Rashid Khan, Kamaal R Khan

Courtesy: NDTV News

Shatrughan Sinha Join TMC

फोटो: Zeenews

शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी में शामिल, ममता बनर्जी को कहा जनता का नेता

दिग्गज अभिनेता और बीपीजे के पूर्व नेता शत्रुघ्न सिन्हा मार्च 15 को कांग्रेस से टीएमसी में शामिल हो गए हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद सिन्हा ने ममता बनर्जी को "बंगाल की बाघिन" कहा। सिन्हा ने ट्वीट किया, "एक महान महिला, सही मायने में जनता की महान नेता ममता बनर्जी के गतिशील नेतृत्व में चुनाव लड़ूंगा।" इससे पहले, मार्च 13 को बनर्जी ने घोषणा की थी कि सिन्हा आसनसोल सीट से चुनाव लड़ेंगे।

मंगल, 15 मार्च 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shatrughan sinha, TMC, Mamta banarjee

Courtesy: News 24 Online

Shatrughan sinha

फोटोः Times of India

आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे TMC उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर ऐलान किया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार होंगी। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार होंगे। बता दें कि आसनसोल सीट बंगाल चुनाव में बाबुल… read-more

रवि, 13 मार्च 2022 - 05:45 PM / by Abhishek Kumar

Tags: West Bengal, Elections, mamta banerjee, Shatrughan sinha, TMC

Courtesy: ABP News

Shatrughn Sinhs

फोटो: India TV News

हैक हुआ शत्रुघ्न सिन्हा का ट्विटर अकाउंट, लगाई एलोन मस्क की प्रोफ़ाइल फोटो

अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा का ट्विटर अकाउंट अगस्त 21 को कुछ साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। जानकारी के मुताबिक हैकिंग के बाद उनके अकाउंट का नाम बदलकर 'एलोन मस्क' कर दिया गया। हैकर्स ने रॉकेट लॉन्च की तस्वीर के साथ सिन्हा की प्रोफाइल फोटो भी बदल दी। यह पहली बार नहीं है जब किसी नेता का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया है। इसी साल जुलाई में बीजेपी नेता खुशबू सुंदर का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।

रवि, 22 अगस्त 2021 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Shatrughan sinha, HACK TWITTER ACCOUNT, Elon Musk

Courtesy: Live Hindustan

Shatrughan Sinha to join TMC

फोटो: India TV News

जल्द ही टीएमसी में शामिल हो सकते हैं शत्रुघ्न सिन्हा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही पार्टी का साथ छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि जुलाई 21 को तृणमूल कांग्रेस के शहादत दिवस पर पार्टी की सदस्यता लेंगे। टीएमसी के कुछ बड़े नेताओं ने भी इसकी पुष्टि की है। टीएमसी से जुडने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को तृणमूल राज्यसभा भी भेज सकती है। कांग्रेस से पहले शत्रुघ्न भाजपा से सांसद भी रह चुके हैं।  

सोम, 12 जुलाई 2021 - 11:20 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Shatrughan sinha, Congress, TMC, BJP

Courtesy: Amar Ujala News

Shatrughn sinha

फ़ोटो: Getty images

चुनावी मैदान में उतरे बेटे 'लव' की शत्रुघ्न सिन्हा ने की तारीफ, लालू को बताया पारिवारिक मित्र

बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान में इस बार बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा भी मौजूद हैं और पटना के बांकीपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बेटे की जमकर तारीफ की और उन्हें बिहार का पुत्र बताया, वहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तारीफ करते हुए शत्रुघ्न ने उन्हें पारिवारिक मित्र कहा है। शत्रुघ्न के बेटे लव पहली बार चुनाव लड़ रहें हैं व राज्य के और दिग्गजों के बेटे-… read-more

मंगल, 03 नवंबर 2020 - 02:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shatrughan sinha, love sinha, Indian National Congress

Courtesy: Aajtak