Vaishnavi patil

फोटो: Loksatta

शिवाजी संबंधित स्थान पर डांस करने पर मराठी कलाकार के खिलाफ मामला दर्ज

छत्रपति शिवाजी महाराज से संबंधित लाल महल पर भारतीय लोकनृत्य लावणी की शूटिंग करना एक महिला कलाकार वैष्णवी पाटिल को भारी पड़ गया। महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मई 20 की रात फराशखाना थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 295 और 186 के तहत मामला मामला दर्ज किया गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत कई राजनीतिक संगठनों ने इसकी कड़ी निंदा की है। बता दें कि लाल महल में शिवाजी महाराज ने अपना बचपन बिताया था।

शनि, 21 मई 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Marathi, marathi actor, Shivaji Maharaj

Courtesy: NDTV News

Shivaji maharaj

फोटो: Al Jazeera

औरंगाबाद में लगाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की सबसे ऊंची प्रतिमा

छत्रपति शिवाजी महाराज की फरवरी 19 को पड़ी जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में उनकी सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे द्वारा किया गया है। ये प्रतिमा 52 फुट ऊंची है जो शिल्पकार दीपक थोपटे द्वारा निर्मित है। सात टन की ये प्रतिमा कांस्य धातु से बनी है, जिसके आसपास 31 फुट ऊंचा चबूतरा बना है। इसपें 24 मेहराबों में 24 मावले की प्रतिकृतियां लगाई गई है।

शनि, 19 फ़रवरी 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Shivaji Maharaj, Shivaji

Courtesy: TV 9 Hindi

Shivaji Maharaj

फोटो: Punjab Kesari

छत्रपति शिवाजी महाराज पर लिखी किताब को लेकर हो रही है पाबंदी की मांग

‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ पर वरिष्ठ मराठी पत्रकार द्वारा लिखी गई किताब "रेनिसान्स स्टेट: दी अनरिटन स्टोरी ऑफ दि मेकिंग ऑफ महाराष्ट्र" पर पाबंदी लगाने की मांग की जा रही है। किताब में शिवाजी महाराज की तुलना बाजीराव पेशवा से की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि किताब में संभाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। शिवाजी के वंशज और राज्यसभा सदय संभाजीराजे भोसले ने भी किताब पर आपत्ति जताई है। 

बुध, 26 मई 2021 - 03:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Shivaji Maharaj, Sambhaji Maharaj, Book Written on Shivaji, Controversy

Courtesy: Amarujala News