Chhattisgarh health minister Singh dev

फ़ोटो: India TV

छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री पर लगा अपने ही विधायक पर हमला कराने का आरोप

कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह पर जुलाई 24 को हुए हमले के बाद सियासी गर्मी जोरों पर है। कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने अपने ऊपर हुए इस हमले के पीछे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का हाथ बताया है। उन्होंने विधायक दल की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ अपना पक्ष रखने की भी बात कही है। उन पर हुए इस हमले के बाद कांग्रेस के कई बड़े विधायक उनसे मिलने उनके आवास भी पहुंचे थे। 

सोम, 26 जुलाई 2021 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Chattisgarh, Health Ministry, singhdev, Congress

Courtesy: NDTV News