Up

फ़ोटो: Aajtak

यूपी विधान परिषद की 13 सीटों में नौ भाजपा और सपा ने 4 सीटों पर जमाया कब्जा

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर भाजपा के नौ और सपा के चार प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनमें उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित जेपीएस राठौर, दानिश आजाद अंसारी, दयाशंकर मिश्रा दयालु, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, चौधरी भूपेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा और बनवारी लाल दोहरे शामिल हैं। सपा के विजयी चार सदस्यों में स्वामी प्रसाद मौर्य, मुकुल यादव, जस्मीर अंसारी और शाहबाज खान हैं। 

सोम, 13 जून 2022 - 08:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, mlc, BJP, SP, Election

Courtesy: Amar ujala

Nirahua

फ़ोटो: Abp News

आजमगढ़ से भाजपा प्रतयाशी निरहुआ ने किया नामांकन, सपा से धर्मेंद्र यदाव भरेंगे पर्चा

आजमगढ़ लोकसभा सीट में उपचुनाव के लिए भोजपुरी फिल्म स्टार और भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन भरने के लिए वो आजमगढ़ के कलेट्रेट भवन पहुंचे हैं। उनके साथ भाजपा के स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे। उधर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी आजमगढ़ पहुंच चुके हैं। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि धर्मेन्द्र यादव ही नामांकन करेंगे।

सोम, 06 जून 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Nirahua, Ajamgarh, Candidate, BJP, SP

Courtesy: Amar ujala

Ajam khan

फ़ोटो: BBC

आजम खान से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अखिलेश यादव ने की मुलाक़ात

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में जाकर आजम खान से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय तक बातचीत हुई। आजम खान पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। 2 साल से अधिक समय तक सीतापुर जेल में बंद रहे आजम खान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे हैं। आजम खान के करीबियों ने अखिलेश पर आरोप लगाया था कि बुरे वक्त में उन्होंने साथ नहीं निभाया।

बुध, 01 जून 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SP, Ajam Khan, Akhilesh Yadav, Delhi

Courtesy: News18

Kapil Sibbal

फ़ोटो: The Indian Express

कपिल सिब्बल ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, सपा के समर्थन से निर्दलीय जाएंगे राज्यसभा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्‍ठ वकील कपिल सिब्‍बल ने कांग्रेस पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है। सिब्‍बल ने बुधवार को खुलासा किया कि उन्‍होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और वह अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय के तौर पर राज्यसभा जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैंने मई 16 को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।" सिब्‍बल का इस्‍तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। 

बुध, 25 मई 2022 - 05:16 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Kapil Sibbal, Congress, SP, rajya sabha

Courtesy: Hindustan

Yogi Adityanath

फोटो: Moneycontrol

उत्तर प्रदेश: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी की हुई धमाकेदार जीत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का सेमी फाइनल माने जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने धमाकेदार जीत हासिल की है। यूपी की 75 सीटों में 67 पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया जबकि समाजवादी पार्टी सिर्फ पाँच सीटों पर ही सिमट गई। इसके लिए 3 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर प्रदेश की जनता… read-more

रवि, 04 जुलाई 2021 - 10:32 AM / by अमन शुक्ला

Tags: BJP, SP, politics, Uttar Pradesh

Courtesy: TV 9 Hindi