Paper leak mastermind

फ़ोटो: Devbhoomi.com

लखनऊ से गिरफ्तार हुए उत्तराखंड SSSc पेपर लीक के मास्टरमाइंड, दोनों पर था इनाम

उत्तरप्रदेश एसटीएफ ने उत्तराखंड में एसएसएससी पेपर लीक करवाने वाले दो इनामी मास्टरमाइंड अपराधियों को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अपराधियों में मास्टरमाइंड सैयद सादिक मूसा पर उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 2 लाख का इनाम घोषित किया था, वहीं मूसा के सहयोगी योगेश्वर राव पर सरकार ने 1 लाख का इनाम घोषित किया था। लखनऊ के विभूति खंड इलाके से गिरफ्तार किए गए दोनों शातिरों को उत्तराखंड एसटीएफ के हवाले कर दिया है।

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 03:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: UP STF, Uttarakhand, sssc paper leak, Mastermind

Courtesy: Aajtak News