PM Modi

फोटो: Hindustan Times

परीक्षा पर चर्चा के लिए कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा पर चर्चा करते हैं। इस बार होने वाली परीक्षा पर चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन दिसंबर 28 से शुरू हो जाएगा। इसके लिए दिसंबर 28 से जनवरी 20 तक इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 26 को अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान इसका ऐलान किया था। हालांकि अभी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम… read-more

सोम, 27 दिसम्बर 2021 - 03:25 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Pariksha Pe Charcha, PM Modi, students, Education

Courtesy: Aaj Tak News

Students From Class 1 To 10 Test Positive For Covid19 In Karnataka-

फोटो: BBC News

कक्षा 1 से 10 तक के 130 छात्र पाए गए COVID-19 पॉजटिव: कर्नाटक

दिसंबर 7 को लोक निर्देश आयुक्त के कार्यालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक भर के स्कूलों में कक्षा 1 से 10 तक पढ़ने वाले 130 बच्चों ने अब तक कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। सबसे ज्यादा 92 मामले चिक्कमगलूर के जवाहर नवोदय विद्यालय आवासीय विद्यालय से सामने आए हैं। इनमे से सिर्फ केवल दो छात्रों ने बेंगलुरु में कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।

मंगल, 07 दिसम्बर 2021 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: students, positive for covid19, Karnataka

Courtesy: The Siasat Daily

Covid in China

फोटो: ABC

चीन की यूनिवर्सिटी में हुआ कोरोना विस्फोट, 1500 से ज़्यादा छात्रों को किया क्वारन्टीन

कोरोना वायरस के जन्मदाता देश चीन में एक बार फिर कोरोना कहर बरपा रहा है। चीन के दालियान प्रांत की झुंगाझे यूनिवर्सिटी में नवंबर 14 को कोरोना विस्फोट होने से यूनिवर्सिटी के 1500 से ज़्यादा छात्रों को होस्टल में क्वारन्टीन कर दिया गया है। इसके बाद यूनिवर्सिटी कैम्पस को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। चीन लगातार बड़ी ही सख्ती से कोरोना मामलों से निपट रहा है। 

मंगल, 16 नवंबर 2021 - 11:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: China, students, Quarantine, Covid-19

Courtesy: Aaj Tak news

NEET 2021

फोटो: Shortpedia

नीट 2021: दिल्ली, तेलंगाना, महाराष्ट्र के 3 छात्रों ने हासिल की पहली रैंक

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम नवंबर एक को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया। कम से कम तीन छात्रों - तेलंगाना से मृणाल कुटेरी, दिल्ली से तन्मय गुप्ता और महाराष्ट्र से कार्तिका जी नायर ने परीक्षा में 720 अंक प्राप्त करके अखिल भारतीय प्रथम स्थान हासिल किया। परिणाम घोषित होने के बाद मेडिकल कॉलेजों में जल्द ही एडमिशन… read-more

मंगल, 02 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: NEET 2021, 1st rank, students

Courtesy: ZEE News

Hanging Bridge Collapsed

फोटो: Newstrack

असम में हैंगिंग ब्रिज टूटने से घायल हुए स्कूल से लौट रहे 30 छात्र

असम के करीमगंज जिले में हैंगिंग पुल गिरने से करीब 30 छात्र घायल हो गए। ये बच्चे कथित तौर पर स्कूल से घर लौट रहे थे। मौके पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने समय रहते छात्रों को नदी से बाहर निकाला। रिपोर्ट के मुताबिक घटना अक्टूबर 4 को करीमगंज जिले के राताबारी विधानसभा क्षेत्र के चेरागी इलाके में हुई। असम में सिंगला नदी पर बना यह हैंगिंग ब्रिज चेरागी इलाके को गांव से जोड़ने वाला इकलौता पुल है। 

बुध, 06 अक्टूबर 2021 - 09:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: hanging bridge collapsed, Assam, students

Courtesy: Aajtak News

up government

फोटोः Bhartiya Basti

अक्टूबर में विद्यार्थियों के बीच टैबलेट वितरित करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने बजट में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करने की घोषणा की थी। अपनी इसी घोषणा के तहत यूपी सरकार अक्टूबर में 18-45 साल के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेगी। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के एक करोड़ स्नातक, परास्नातक, तकनीकी और डिप्लोमाधारी नौजवानों को योजना से जोड़ते हुए टैबलेट या स्मार्टफोन दिया जाना है। प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए बजट में तीन हजार करोड़ के कोष का गठन किया है।

सोम, 13 सितंबर 2021 - 05:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Uttar Pradesh, Yogi Adityanath, students, politics

Girl fight

फोटो: Colourbox

रोहतक में लड़कियों के दो ग्रुप में जमकर लात-घूंसों व थप्पड़ों से पिटाई

हरियाणा के रोहतक जिले की DLF कॉलोनी में अगस्त 20 की दोपहर लड़कियों के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए, लड़कियों ने एक दूसरे की जमकर लात-घूंसों व थप्पड़ों से पिटाई की। राह चल रहे लोगों ने मामला बढ़ता देख उन्हें शांत कराया परंतु कुछ लोगों ने मूकदर्शक बन मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आर्य… read-more

शनि, 21 अगस्त 2021 - 07:55 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Girl students, coaching classes, Haryana, students, Rohtak

Courtesy: Dainik Bhaskar

Job loss

फोटो: Amar Ujala

जुलाई माह में देश में घटीं 32 लाख नौकरियां

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी (सीएमआइई) ने जानकारी दी है कि भारत में जुलाई माह में वेतन वाली 32 लाख नौकरियां घटी गई हैं। सीएमआइई के प्रबंधक प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश व्यास ने बताया की जुलाई में भारत में 1.6 करोड़ नये रोजगारों में बढ़ोतरी हुई लेकिन उत्पन्न हुए ये रोजगार खराब गुणवत्ता वाले है। ये रोजगार अति कम आय वाले व्यापारी वर्ग व दिहाड़ी मजदूरी आदि किस्म के हैंं।

मंगल, 10 अगस्त 2021 - 02:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: jobs unemployment, Unemployment, CMIE, Indian Economy, Union government, students

Courtesy: India TV News

HSLC Results

फोटो: India TV News

SEBA असम बोर्ड HSLC कक्षा 10 परिणाम 2021 घोषित

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम ने आज हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट और असम हाई मदरसा बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। असम बोर्ड ने शुक्रवार, 30 जुलाई, 2021 को सुबह 11 बजे कक्षा 10 के छात्रों के लिए परिणाम घोषित किए। छात्र अपना परिणाम SEBA की आधिकारिक वेबसाइट http://sebaonline.org पर देख सकते हैं। बोर्ड ने यह भी घोषणा की कि पिछले वर्षों के विपरीत, इस वर्ष विभिन्न धाराओं के लिए रैंक धारकों… read-more

शुक्र, 30 जुलाई 2021 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: seba hslc results, Announcement, students

Courtesy: Jagran News

MP Board 12th Result

फोटो: Prameya News

जारी हुआ एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं । इंटरमीडिएट के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट http://mpbse.mponline.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। छात्र इनमें से किसी भी वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल इंटरनल असेसमेंट के आधार पर 12वीं का रिजल्ट तैयार किया गया है। छात्र अपने स्कोर में सुधार के लिए एमपी बोर्ड द्वारा आयोजित… read-more

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: MP BOARD, 12th results, students

Courtesy: Aajtak News