FIR Filed Against Ashok Gehlot Son Vaibhav Gehlot

फोटो: Deccan Herald

अशोक गहलोत के बेटे के खिलाफ नासिक में धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, जो राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं, के खिलाफ नासिक जिले में कथित धोखाधड़ी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नासिक के व्यवसायी सुशील भालचंद्र पाटिल ने वैभव गहलोत पर महाराष्ट्र के पर्यटन विभाग के तहत आने वाले ई-टॉयलेट सहित सरकारी विभागों में टेंडर हासिल करने के बहाने 6.80 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पाटिल ने वैभव गहलोत समेत 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।  

रवि, 20 मार्च 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: ashok gehlot son, vaibhav-gehlot, fraud allegations

Courtesy: NDTV Hindi