Sadhna Gupta

फोटो: Tahalka Express

मेदांता अस्पताल में हुआ मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का आज दोपहर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वो काफी समय से फेफड़ों के संक्रमण का इलाज करवा रही थी। साधना गुप्ता, बीजेपी नेता अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां और अखिलेश यादव की सौतेली माँ थीं। साधना गुप्ता के निधन पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया है। 

शनि, 09 जुलाई 2022 - 04:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mulayam singh yadav, wife sadhana gupta, passed away

Courtesy: TV9 Bharatvarsh