Gandhinagar railway station

फोटो: irsdc.in

जयपुर का गांधीनगर बनेगा देश का दूसरा विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन

जयपुर मंडल के गांधीनगर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने के लिए चुना गया है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति के बाद यह देश का दूसरा वर्ड क्लास स्टेशन होगा। इस प्रोजेक्ट की निर्माण लागत 150 करोड़ अनुमानित है। रेलवे का कहना है कि इस प्रोजेक्ट को 2023 तक पूरा कर दिया जाएगा। कोरोना की स्थिति नॉर्मल रही तो दिसंबर तक काम शुरू होगा। टेंडर की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक हो जाएगी।

शनि, 20 नवंबर 2021 - 11:30 AM / by अमित व्यास

Tags: Indian Railway, world class railway station, Railway Ministry

Courtesy: Dainik Bhaskar