Ersan Saner

फोटो: Haberler

उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री ने आपत्तिजनक वीडियो लीक होने के बाद दिया इस्तीफा

उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री एर्सन सैनर का एक आपत्तिजनक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण प्रधानमंत्री एर्सन सैनर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वीडियो में उन्हें सेक्स ऐक्ट करते हुए दिखाया गया था। हालांकि एर्सन सैनर के मुताबिक यह वीडियो उनका नहीं है, बल्कि यह सब उन्हें फंसाने की साजिश के तहत किया गया है।  

शुक्र, 22 अक्टूबर 2021 - 07:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Northern Cyprus, Viral video, World

Courtesy: Zee News Hindi

Coronavirus

फोटो: WebMD

चीन में फिर पैर पसार रहा कोरोना संक्रमण

चीन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए चीन में कई हवाई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। चीन के उत्तर पश्चिमी शहरों में तेजी से संक्रमण बढ़ने के बाद स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। संक्रमण से बचाव के लिए मास टेस्टिंग बढ़ाने के साथ चीन के कई शहरों में लॉकडाउन भी लगाया गया है। 

शुक्र, 22 अक्टूबर 2021 - 01:35 PM / by अमन शुक्ला

Tags: China, Coronavirus, World

Courtesy: India TV News

Zalmay Khalilzad

फोटो: Axios

अफगानिस्तान में अमेरिका के राजदूत जालमेई खालिलजाद ने दिया इस्तीफा

अफगानिस्तान में अमेरिका के राजदूत जालमेई खालिलजाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद पैदा हुए हालात पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। 70 वर्षीय खालिलजाद अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडन के साथ काम चुके हैं। खालिलजाद संयुक्त राष्ट्र में भी राजदूत की भूमिका निभा चुके हैं। हालांकि खालिलजाद मानते हैं कि वे अफगानिस्तान और तालिबान की स्थिति को सही से भांप नहीं सके। 

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 03:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: America, Taliban, Afghanistan, World

Courtesy: NDTV News

Nepal Floods

फोटोः TV9 Bharatvarsh

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 31 लोगों की मौत

नेपाल में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन जैसे घटनाओं की खबरें आ रही है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 43 लोग लापता है। नेपाल के गृह मंत्रालय अधिकारी ने अक्टूबर 20 को जानकारी दी कि अब तक 500 से अधिक परिवारों को बाढ़ के कारण अपना घर छोड़ना पड़ा है। नेपाल में पुलिस द्वारा राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 02:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Nepal, Flood, landslide, World

Courtesy: news nation tv

North Korea missile test

फोटो: BBC

उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दाग मचाई खलबली

उत्तर कोरिया ने जापान सागर में एक और बैलिस्टिक मिसाइल दाग अन्य देशों की चिंता बढ़ा दी है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंध के बावजूद भी उत्तर कोरिया लगातार अपने परमाणु कार्यक्रम पर तेजी से काम कर रहा है। उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठ बुलाई है। उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम दुनिया के लिए चिंता का विषय है।

मंगल, 19 अक्टूबर 2021 - 01:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: North Korea, Missile Launch, Nuclear Programme, World

Courtesy: Zee News Hindi

Jair Bolsonaro

फोटो: Arab News

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को करना पड़ सकता है आपराधिक मुकदमों का सामना

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ जल्द ही आपराधिक मुकदमे चलाए जा सकते हैं। बोल्सोनारो पर कोरोना महामारी के खिलाफ ढंग से ना निपटने, सार्वजनिक धन के अनियमित उपयोग जैसे और कई आरोपों के तहत यह मुकदमा चलाया जा सकता है। मामले की जांच के लिए बनाई गई कमेटी अक्टूबर 19 को इसकी रिपोर्ट जारी करेगी, जिसपर पैनल के सदस्य वोटिंग करेंगे। हालांकि राष्ट्रपति के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए संसद के निचले सदन द्वारा अनुरोध पत्र हासिल करना आवश्यक है। … read-more

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 02:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Brazil, Jair Bolsonaro, Coronavirus, World

Courtesy: Zee News Hindi

Hunger

फोटोः Oneindia Hindi

भूख और कुपोषण की समस्या में अपने पड़ोसी देशों से पिछड़ा भारत

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 के रिपोर्ट के अनुसार भूख और कुपोषण की समस्या में 116 देशों की सूची में भारत अभी 101वें स्थान पर आ गया है। इसी इंडेक्स की 2020 की रिपोर्ट के अनुसार भारत 94वें स्थान पर था। वहीं 2021 की रिपोर्ट में पाकिस्तान 92वें स्थान पर और नेपाल और बांग्लादेश 76वें स्थान पर आ गया है, जो भारत से काफी आगे है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स संस्था खाने का माध्यम और मात्रा को दर्शाती है। 

शुक्र, 15 अक्टूबर 2021 - 08:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Hunger, malnutrition, National, World

Courtesy: News Nation TV

Earthquake

फोटोः Jansatta

हवाई द्वीप के दक्षिण भाग में महसूस किया गया 6.2 तीव्रता वाला भूकंप

हवाई द्वीप के नालेहू के दक्षिणपूर्व में लगभग 17 मील की दूरी पर अक्टूबर 10 को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूएस ज्यूलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 35 किलोमीटर की गहराई में रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान नहीं हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस भूकंप के बाद अलग-अलग झटकों की खबर आई है। 

सोम, 11 अक्टूबर 2021 - 03:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: earthquake news, environment, World

Courtesy: newsnationtv

Global passport Ranking

फोटो: Egypt Independent

ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में भारत को मिला 90वां स्थान

हेनले एंड पार्टनर्स ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है। ग्लोबल रैंकिंग में भारत को ताजिकिस्तान और गबोन सहित 90 वां स्थान मिला है। पासपोर्ट रैंकिंग किसी देश के बिना वीजा के किए जाने वाले गंतव्य की संख्या के आधार पर निर्धारित की जाति है। इस रैंकिंग में जापान और सिंगापुर के पासपोर्ट को पहला जबकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पासपोर्ट को सबसे कम रैंकिंग प्राप्त हुई है।

गुरु, 07 अक्टूबर 2021 - 04:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Passport, global ranking, Travel, World

Courtesy: Hindustan NEWS

World Animal Day

फोटोः Event Times Now

असीसी के सेंट फ्रांसिस के सम्मान में मनाया जाता है वर्ल्ड एनिमल डे

इटली स्थित असीसी के सेंट फ्रांसिस जो पशु प्रेमी और पशु संरक्षक संत थे उनके सम्मान में अक्टूबर 4 को वर्ल्ड एनिमल डे मनाया जाता है। वर्ल्ड एनिमल डे विलुप्त हुए प्राणियों की रक्षा और मानव से प्राणियों के संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से पूरे विश्व भर में मनाया जाता है। इस दिन कई पशु अधिकार संगठन समेत सामुदायिक समूह विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करते हैं। इसमें प्राणियों के अधिकारों और उनके कल्याण आदि की समीक्षा की जाती है। 

सोम, 04 अक्टूबर 2021 - 08:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: world animal day, History, World

Courtesy: NDTV News