Sidhu Moose Wala SYL

फोटो: Latestly

सिद्धू मूसेवाला के नए गाने SYL को मिले 14 मिलियन व्यूज

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनका नया गाया SYL रिलीज हो गया है। सतलुज यमुना लिंक के बारे में इस गाने को 14 मिलियन व्यूज मिल चुके है। इस गाने को दिवंगत सिंगर ने ही लिखा, गाया और कंपोज भी किया है। फैंस इस गाने की रिलीज के बाद काफी भावुक हो गए है। यूट्यूब पर ये गाना रिलीज को 16 घंटे बाद भी शीर्ष पर ट्रेंड कर रहा है।

शुक्र, 24 जून 2022 - 04:20 PM / by रितिका

Tags: Sidhu Moose Wala, sidhu musewala, Sidhu Moosewala, Youtube

Courtesy: AajTak News

Youtube

फोटो: TechCrunch

दुष्प्रचार फैलाने वाले यूट्यूब चैनलों को केंद्र सरकार ने किया ब्लॉक

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 16 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया है। इन चैनलों पर राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। इनमें से 10 चैनल भारतीय और छह पाकिस्तान से चलाए जा रहे थे। सरकार ने IT नियम 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों के तहत इन चैनलों पर कार्रवाई की है। इन चैनलों पर 68 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स थे। इससे पूर्व अप्रैल 5 को भी मंत्रालय ने 18 चैनलों को ब्लॉक किया था।

मंगल, 26 अप्रैल 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: Youtube, YouTube Ban, Information and Broadcasting Ministry

Courtesy: ABP Live

Mohsin khan and akanksha puri

फोटो: YouTube

रिलीज हुआ मोहसिन खान और आकांक्षा पुरी का म्यूजिक वीडियो

अभिनेता मोहसिन खान और अभिनेत्री आकांक्षा पुरी का म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में दोनों की कैमिस्ट्री दर्शकों का काफी पसंद आई है। वहीं वीडियो के अंत में ट्विस्ट से ये गाना अधिक रोमांचक हो जाता है। इस गाने को सारेगामा के यूट्यूब चैनल और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। इसे रंजू वर्गीज ने निर्देशित किया है।… read-more

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: Akansha Puri, Mohsin Khan, Music video, Youtube

Courtesy: NDTV

Youtube Banned

फोटो: Mint

केंद्र सरकार ने देश विरोधी कंटेंट के कारण ब्लॉक किए 22 YouTube चैनल

आईटी रूल्स 2021 के तहत केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 22 यूट्यूब चैनल, तीन ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को ब्लॉक करने के निर्देश अप्रैल पांच को दिए है। इन सभी चैनलों और अकाउंट्स पर भारत की सुरक्षा, विदेश नीति, संवेदनशील जानकारी और फेक न्यूज चलाई जा रही थी। सरकार ने पहली बार यूट्यूब चैनल्स के खिलाफ ये कदम उठाया है। ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनल्स के पास कुल 260 करोड़ व्यूअरशिप थी। 

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Youtube, Twitter, Ministry of Information and Broadcasting, Fake News

Courtesy: AajTak News

Sansad TV

फोटो: Odisha News In English

हैक हुआ संसद टीवी का यूट्यूब चैनल, हैकर ने नाम बदलकर रखा "एथेरियम"

यूट्यूब ने फरवरी 15 को संसद टीवी के यूट्यूब चैनल को बंद कर दिया। यूट्यूब के इस चैनल पर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाता है। दरअसल, संसद टीवी के यूट्यूब चैनल को हैक कर लिया गया है। इसलिए यूट्यूब ने यह कदम उठाया है। संसद टेलीविजन ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि चैनल के अकाउंट को हैक कर उसका नाम बदलकर ‘एथेरियम’ रख दिया गया था जो एक क्रिप्टोकरेंसी है।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 06:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Sansad Tv, Youtube, youtube channel, hacking

Courtesy: Aaj Tak

Akshra Singh

फोटो: Koimoi

रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया म्यूजिक वीडियो ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’

भोजपुरी की फैशन क्वीन अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का नया म्यूजिक वीडियो ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ रिलीज कर दिया गया है। यह एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो है, जिसे वैलेंटाइन डे से पहले रिलीज किया गया है। रिलीज होने के बाद से यह गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किया गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज देने के साथ अभिनय… read-more

गुरु, 27 जनवरी 2022 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: akshra singh, Music video, Youtube

Courtesy: News 18

Shoaib Akhtar

फोटो: Republic World

साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को मिली हार पर शोएब अख्तर ने कही बड़ी बात

भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर मिली टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम की आलोचलना हो रही है। भारतीय टीम को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। अब पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि मैं टीम में दरार देख सकता हूं। अहम बात ये है कि टीम को कैसे संभाला जाताा है। मुझे नहीं लगाता कि कोहली कप्तानी छोड़ना चाहते थे। उनके लिए ऐसे हालात बनाए गए कि उन्हें कमान छोड़नी पड़ी।

मंगल, 25 जनवरी 2022 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, Shoaib Akhtar, Youtube

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Sapna Choudhary Dances Video

फोटो: Amar ujala

सपना चौधरी ने 'कुर्ती ढीली' गाने पर किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

आजकल सोशल मीडिया पर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक डांस वीडियो तेजी से धूम मचा रहा है। इस वीडियो में सपना अपने एक साल पुराने गाने ‘कुर्ती ढीली अंख जहरीली’ धमाकेदार डांस करती नज़र आ रही है। इस वीडियो को एक साल पहले यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किया गया था, जिसे अभी भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। सपना के इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। 

शनि, 22 जनवरी 2022 - 02:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sapna Chaudhary, Dance video, Youtube

Courtesy: News 18

YouTube Premiun

फोटो: vidiQ

भारत में लॉन्च हुआ यूट्यूब का एनुअल प्रीमियम प्लान

यूट्यूब प्रीमियम और यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम का साल भर वाला सब्सक्रिप्शन पैक भारत में भी लॉन्च हो गया है। इससे पहले ये एक और तीन महीने के लिए था। साल भर वाले प्लान के लिए यूट्यूब जनवरी 23 तक यूजर्स को डिस्काउंट भी ऑफर कर रहा है। डिस्काउंट के बाद यूट्यूब प्रीमियम 1,159 रुपये और यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम 889 रुपये में एंडरॉयड और इंडिविजुअल यूजर्स के लिए उपलब्ध है। पुराने सब्सक्राइबर्स अपने प्लान को कैंसिल कर एनुअल प्लान ले सकते है।

गुरु, 20 जनवरी 2022 - 08:25 PM / by रितिका

Tags: Youtube, YouTube Music App, YouTube Premium

Courtesy: AajTak News

इंटरनेट पर धूम मचा रहा है शिल्पी-पवन का गाना 'लेलs', 24 घंटे में मिले लाखों व्यू

भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह का नया गाना 'लेलs' सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। गाने के संगीत वीडियो में भोजपुरी अभिनेता पवन के साथ टिक टॉक स्टार से अभिनेत्री बनी शिल्पी राघवानी नज़र आ रही हैं। 'लैला' को पीआरए फिल्म्स द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। रिलीज होने के महज 24 घंटे में इसे 17 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। 

गुरु, 09 दिसम्बर 2021 - 04:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: bhojpuri song, views, Youtube, shilpipawans chemistry

Courtesy: Aajtak News