Iditri Goel

फोटो: Amar ujala

टोक्यो ओलंपिक्स: उत्तराखंड की बेटी ने तैयार किए भारतीय खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक परिधान

उत्तराखंड हल्द्वानी शहर में रहने वाली इदित्री गोयल ने टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में भाग लेने गए भारतीय दल के परिधान तैयार किए हैं। वह भारतीय ओलंपिक संघ की उत्तराखंड से एकमात्र फैशन डिजायन कंसलटेंट हैं। बकौल इदित्री जब उन्हें पता चला कि ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को डिजायनरों की तलाश है तो उन्होंने भी आवेदन कर दिया। उनके प्रोफाइल को देखते हुए भारतीय ओलंपिक संघ ने उनके आवदेन को स्वीकार कर उन्हें डिजायन कंसलटेंट बनाया।

सोम, 26 जुलाई 2021 - 08:45 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttrakhand, Tokyo Olympics, Indian Olympic Association, Haldwani

Courtesy: Pahad prabhat

Protest

फोटो: Khabar Pahad

पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन

हल्द्वानी शहर में डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रिक्शे में स्कूटी रख उसे ग्लूकोज चढ़ाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के कारण बाइक स्कूटी के पहिये जाम हो गए है। जिस वजह से स्कूटी बाइक गम्भीर रूप से बीमार हो रही है। इनकी इलाज की जरूरत को देखते हुये ग्लूकोज चढ़ा कर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध जताया है।

शनि, 17 जुलाई 2021 - 08:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Congress, Petrol Price, Haldwani

Courtesy: Khabar Pahad