Raju Shrivastav

फ़ोटो: Intv news

बिगड़ती जा रही है राजू श्रीवास्तव की तबियत, डॉक्टर ने घोषित किया ब्रेन डेड

देश में मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबियत में कोई सुधार नज़र नहीं आ रहा है और अब डॉक्टरों ने उनके ब्रेन को डेड भी घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव को अगस्त 10 के दिन व्यायाम करते हुए ट्रेडमिल पर दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साथ ही उनके परिवारजनों ने उनकी हालत स्थिर होने की जानकारी भी दी थी।

गुरु, 18 अगस्त 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Raju Shrivastav, brain dead, Hospitalised, Heart attack

Courtesy: Live hindustan

Vikram

फोटो: Celebse Crets

तबियत खराब होने पर चेन्नई के अस्पताल में भर्ती हुए साउथ के अभिनेता विक्रम

साउथ फिल्मो के मशहूर अभिनेता विक्रम को तबियत ख़राब होने पर चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआत में ऐसा लगा कि उन्हें दिल का दौरा आया है पर बाद में पता चला कि उन्हें तेज बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विक्रम के प्रसंशक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। विक्रम तमिल, तेलुगु और हिंदी समेत कई भाषाओं में अभिनय कर चुके हैं। 

शुक्र, 08 जुलाई 2022 - 05:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: south actor, Vikram, Hospitalised, Chennai, helth issue

Courtesy: Latestly News

Patna School Students Hospitalised Bihar Diwas Celebrations

फोटो: India TV News

बिहार दिवस समारोह के दौरान भोजन करने के बाद 100 से अधिक छात्र अस्पताल में भर्ती, कई गंभीर: पटना

पटना में बिहार दिवस समारोह के दौरान दोपहर का भोजन करने के बाद 100 से अधिक स्कूली छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवरण के अनुसार, छात्रों में से अधिकांश ने बेचैनी की शिकायत के बाद पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कई लोगों की हालत गंभीर है। बिहार दिवस समारोह का आयोजन मार्च 22 को किया गया था, जिसमें पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। 

गुरु, 24 मार्च 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Patna, Hospitalised, bihar diwas celebrations, School students

Courtesy: News Nation

Hospitalized  Manoj Bajpayee Father

फोटो: Shortpedia

दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुए मनोज बाजपेयी के पिता

अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनोज के पिता की हालत काफी नाजुक है। अपने पिता के खराब स्वास्थ्य के बारे में जानने के बाद, मनोज केरल में शूटिंग छोड़कर तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हाल ही में, मनोज ने बताया था कि कैसे उनके पिता ने अभिनय के अपने जुनून को आगे बढ़ाने से पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रेरित किया।

शनि, 18 सितंबर 2021 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Manoj Bajpayee, Hospitalised, Father

Courtesy: Live Hindustan

Azam khan

फोटो: INDIAN EXPRESS

सपा नेता आज़म खान की दोबारा हालत हुई गंभीर, बढ़ाया गया ऑक्सीजन सपोर्ट

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की तबीयत दोबारा बिगड़ गयी है। उनको ऑक्सीजन पर रखा गया है। मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने कहा कि उनको फाइब्रोसिस रोग की शिकायत है। इसको लेकर उनका ऑक्सीजन सपोर्ट बढ़ाया गया है। उनकी हालत गंभीर है जिसके चलते उन्हें क्रटिकल केयर मेडिसिन एक्सपर्ट की देखरेख में रखा है। वे मई 1 को सीतापुर जेल में कोरोना संक्रमित हो गए थे जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

मंगल, 25 मई 2021 - 10:02 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Samajwadi Party, Azam Khan, Hospitalised, oxygen

Courtesy: Aaj Tak