Earthquake on richter scale

फ़ोटो: istockphoto

भूकंप से दहला प्रशांत महासागर, न्यूज़ीलैंड से लेकर इंडोनेशिया तक दिखा असर

दक्षिण प्रशांत महासागर में फ़रवरी 10 को 7.7 तीव्रता वाला भूकंप नापा गया है जिसका असर न्यूज़ीलैंड से लेकर इंडोनेशिया तक देखने को मिला है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी ने जानकारी दी है की भूकंप लॉयल्टी द्वीप समूह से छह मील दक्षिण-पूर्व की गहराई पर केंद्रित था। हालांकि इस भूकंप से जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई मौसम एजेंसी ने इस भयानक समुद्री भूकंप के बाद इसके असर से एक भयानक सुनामी आने की चेतावनी भी दी है।

गुरु, 11 फ़रवरी 2021 - 11:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Earthquake, Indonesia, rector scale, Tsunami

Courtesy: Aajtak