Mumbai Police

फोटो: Lokmat News

मुंबई पुलिस को पीएम मोदी, सीएम योगी को निशाना बनाते हुए आया एक और धमकी भरा कॉल

मुंबई पुलिस को आज एक और धमकी भरा कॉल मिला, जहां हमलावर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करने की धमकी दी। फोन करने वाले ने 26/11 मुंबई हमले जैसा हमला करने की भी चेतावनी दी। मुंबई पुलिस ने कहा कि वर्ली में अज्ञात कॉल करने वाले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 509 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

मंगल, 18 जुलाई 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mumbai 26-11 attack, repeated, cops, threat call, PM Modi, CM Yogi, Maharashtra

Courtesy: ABP Live

Junagadh

फोटो: In Khabar

जूनागढ़ में अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ भीड़ के विरोध के बाद 1 की मौत, पुलिसकर्मी घायल: गुजरात

गुजरात के जूनागढ़ में बीती रात अतिक्रमण विरोधी अभियान के विरोध में भीड़ द्वारा पथराव किया गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। मजेवाड़ी गेट के पास एक मस्जिद को जूनागढ़ नगर निगम द्वारा 5 दिनों के भीतर दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया था। रात करीब 10.15 बजे पथराव किया गया और लोग पुलिस पर हमला करने के लिए आ गए। 

शनि, 17 जून 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat, junagadh, stones pelted, cops, Injured, protest

Courtesy: News 24 Online

chhattisgarh

फोटो: Ujjwal Pradesh

राजनांदगांव में नक्सलियों की फायरिंग में 2 जवान शहीद: छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने आज दो पुलिसकर्मियों पर 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। चंदसूरज और बोर्तलाव के बीच अज्ञात नक्सलियों ने हेड कांस्टेबल राजेश सिंह व उसके साथी पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उनके साथी को इलाज के लिए ले जाया गया। एसपी राजनांदगांव अभिषेक मीणा ने बताया कि नक्सलियों द्वारा की गई फायरिंग में दोनों जवान शहीद हो गए हैं… read-more

सोम, 20 फ़रवरी 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chhattisgarh, naxalites fires, cops

Courtesy: India TV