Sanjay Aroda

फोटो: Punjab Kesari

तमिलनाडु कैडर के आईपीएस संजय अरोड़ा बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

संजय अरोड़ा को दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है। अरोड़ा 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। संजय अरोड़ा अभी आइटीबीपी (इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) के डायरेक्टर पद संभाल रहे हैं। मूल रूप से जयपुर के निवासी संजय अरोड़ा बीते नवंबर से ITBP के DG हैं। इससे पहले संजय BSF, CRPF में भी महत्वपूर्ण पदों का कार्यभार संभाल चुके हैं। संजय अरोड़ा को राकेश अस्थाना की जगह… read-more

रवि, 31 जुलाई 2022 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: sanjay arora, appointed, Commissioner, Delhi Police

Courtesy: Latestly News

Salman Khan

फोटो: Bollywood Hungama

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फंसलकर से की मुलाकात

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने  मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फंसलकर से मुलाकात की है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कुछ दिन पहले धमकी मिलने के बाद सलमान खान ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर धमकी के बारे में अवगत कराया है। कयास लग रहे हैं कि सलमान ने कमिश्नर से हथियार के लिए लाइसेंस की मांग की है। बता दें कि पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 07:07 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bollywood, Salman Khan, death threat, Commissioner

Courtesy: News18

Parambir Singh

फोटो: Navbharat Times

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह हुए निलंबित

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परमबीर सिंह और अन्य DCP अधिकारीयों को निलंबित करने के आदेश महाराष्ट्र के DGP को भेजे हैं। यह निलंबन उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज होने के कारण किया गया है। अवैध वसूली मामले में सिंह के खिलाफ मुंबई व अन्य जगह केस दर्ज किए गए हैं। बता दे कि, सिंह ने मार्च में प्रदेश के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करने और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। 

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 04:20 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Commissioner, Maharshtra CM, Maharashtra Government

Courtesy: abp News