Surya Kiran

फोटो: Amar Ujala

सितंबर 20 से उत्तराखंड में शुरू होगा भारत-नेपाल संयुक्त अभ्यास 'सूर्य किरण'

भारत व नेपाल के बीच 15वें संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्य किरण' का आयोजन सितंबर 20 से शुरू होगा। इस युद्धाभ्यास का आयोजन उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ में किया जायेगा। दोनों सेनाएं आतंकवाद विरोधी अभियानों से प्राप्त अनुभवों, हथियारों, उपकरणों, तकनीकी और पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद रोधी वातावरण के बनाए रखने की तरीकों को साझा करेंगी। इस अभ्यास में दोनों सेनाओं की इन्फेंट्री बटालियन भाग लेगी। यह अभ्यास बहुत ही कठोर होगा जो कि बिना रुके 48 घंटे तक चलेगा।

शनि, 18 सितंबर 2021 - 11:20 AM / by मनोज बिष्ट

Tags: भारतीय सेना, nepali Army, Uttarakhand, Joint Military Exercise

Courtesy: Etv Bharat

Indian Army

फोटो: NDTV

भारत ओर कजाकिस्तान के बीच होगा संयुक्त सैनिक अभ्यास

कजाकिस्‍तान के साथ रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने और सैन्‍य कूटनीति के एक हिस्‍से के रूप में ‘भारत-कजाकिस्‍तान संयुक्‍त प्रशिक्षण प्रयास का 5वां संस्‍करण’ कजाकिस्‍तान के आइशा बीबी में अगस्‍त 30 से सितम्‍बर 11 तक आयोजित किया जाएगा। इस अभ्‍यास में भारतीय सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्‍व बिहार रेजि‍मेंट की एक बटालियन करेगी जिसमें कुल 90 सैन्‍य कर्मी शामिल होंगेे। इस अभ्‍यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी विश्‍वास को बढ़ावा मिलेगा 

बुध, 25 अगस्त 2021 - 08:35 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Joint Military Exercise, Indo-kazakhstan relationship, Ministry of defence

Courtesy: Dainik Jagran