Badminton

फ़ोटो: Colors Of India

भारत के रामकुमार रामनाथन और युकी भांबरी विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप से बाहर

भारत के रामकुमार रामनाथन और युकी भांबरी विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के क्वालीफाईंग में पुरुष एकल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए हैं। भांबरी को स्पेन के बर्नाबे जापाटा मिरालेस से 5-7, 1-6 से जबकि रामकुमार को चेक गणराज्य के विट कोप्रिव से 5-7, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। भांबरी और रामनाथन दोनों के बाहर होने के बाद अब भारत से केवल सानिया मिर्जा ही विंबलडन में खेलते हुए दिखेगी।

बुध, 22 जून 2022 - 04:12 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Badminton, Badminton Tournament, Wimbledon, rajkumar kohli

Courtesy: Amar ujala

Yuki Bhambri

फोटो: News18 hindi

विंबलडन क्वालिफाइंग के पहले दौर में हारे युकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन

देश के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन और युकी भांबरी विंबलडन के क्वालिफाइंग राउंड में हार गए हैं। दोनों को पहले ही दौर में पराजित होना पड़ा है। युकी को मिरालेस ने 7-5, 6-1 से पराजित किया। वहीं रामनाथन को कोपरिवा ने 7-5, 6-4 से हराया। बता दें कि स्पेनिश खिलाड़ी बेरनाबे जाप्टा मिरालेस ने क्वालिफाइंग के जरिए मई में दूसरे ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में जगह बनाने में भी सफल हुए थे।

मंगल, 21 जून 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: sports, Tennis PLayer, Tennis Tournament, Wimbledon

Courtesy: News 18 Hindi

Novak Djokovic wins Wimbeldon

फोटो: The Indian Express

नोवाक जोकोविच ने जीता अपने करियर का छठा विंबलडन खिताब

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने इटली के बेरेटिनी को हराकर विंबलडन के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। ये उनके करियर का 20वां ग्रैंडस्लैम है। इससे पहले नोवाक ऑस्ट्रेलिया और फ्रेंच ओपन का खिताब भी अपने नाम कर चुके है। इसके साथ जोकोविच ने खिताब जीतकर राफेल नडाल और रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। राफेल और फेडरर दोनों 20 ग्रैंडस्लैम जीत चुके है।

सोम, 12 जुलाई 2021 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: TENNIS, Tennis Tournament, Wimbledon, sports

Courtesy: Ndtv Hindi News

Tennis Player Novak Djokovic

फोटो: The Guardian

विंबलडन पर होंगी नोवाक जोकोविच की नजरें

दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच जुलाई 11 को विंबलडन चैंपियनशिप अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। उनकी कोशिश मुकाबला जीतकर रिकॉर्ड 20वां ग्रैंडस्लैम अपने नाम करने पर होगी। उनका मुकाबला माटेओ बेरेटिनी के खिलाफ है। अगर वो मुकाबला जीतते हैं तो रोजर फेडरर और राफेल नडाल के साथ सबसे अधिक सिंगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बन जाएंगे। इस समय वो शानदार फॉर्म में है।

रवि, 11 जुलाई 2021 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Wimbledon, Wimbledon 2021, Novak Djokovic, Tennis Tournament

Courtesy: ABP News

Rafael Nadal

फ़ोटो: Yahoo News

राफेल नडाल ने लिया विंबलडन और टोक्यो ओलंपिक के हटने का फैसला

टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपनी सेहत का हवाला देते हुए विंबलडन और टोक्यो ओलंपिक से हट गए हैं। राफेल के मुताबिक अभी फ्रेंच ओपन समाप्त हुआ और विंबलडन 14 दिन बाद होना है, जिस कारण उनका शरीर रिकवर नहीं कर पायेगा। राफेल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे जहां उन्हें नोवाक जोकोविच ने हरा दिया था। बता दें, जून 28 से विंबलडन शुरू होगा और जुलाई 23 से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होगी।

शुक्र, 18 जून 2021 - 09:20 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Rafael Nadal, Wimbledon, Tokyo Olympics, Tennis PLayer

Courtesy: Amarujala