Chardham Yatra

फोटो: India TV News

चार धाम मंदिरों में तीर्थयात्रियों द्वारा भारी संख्या में फेंके गए कपड़े: उत्तराखंड

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के चार प्रमुख तीर्थ स्थलों में से दो, यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों में एक अजीब स्थिति पैदा हो गई है, जहां अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों द्वारा नदियों में छोड़े गए लगभग सात क्विंटल (700 किलोग्राम) कपड़े, विशेष रूप से साड़ियां निकाली हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कई तीर्थयात्री दोनों मंदिरों की नदियों में कपड़े फेंक रहे हैं, जिससे इन मंदिरों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के लिए काफी असुविधा हो रही है।

शनि, 24 जून 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, Staff, char dham temples, Pilgrims, dump clothes

Courtesy: Navbharat Times

Hospital

फोटो: Moneycontrol

जबलपुर के एक निजी हॉस्पिटल में लगी आग, दस लोगों की मृत्यु

जबलपुर के एक निजी हॉस्पिटल में दोपहर को आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। ऑफिस के स्टाफ समेत दस लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग गंभीर भी बताए जा रहे हैं। कुछ गंभीर झुलसे मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। हालांकि तत्काल वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने भी मोर्चा संभाल लिया। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने दस लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 05:46 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Jabalpur, hospital, Staff, Death

Courtesy: Amar ujala

Elon Musk

फ़ोटो: CNN

Elon Musk ने दिए संकेत, Tesla में 10 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती है छुट्टी

Tesla के 10% कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। एलन मस्क ने एक इंटरनल ईमेल में खुद इस बात के संकेत दिए हैं। Tesla के CEO एलन मस्क Elon Musk ने कहा है कि उन्हें इकोनॉमी की स्थिति लेकर काफी बुरा महसूस हो रहा है। मस्क ने Tesla के अधिकारियों को एक ईमेल लिखकर "दुनियाभर में हायरिंग रोकने" को कहा है। Elon Musk ने कहा था कि Tesla में हर व्यक्ति को हफ्तेभर में कम-से-कम 40 घंटे ऑफिस में स्पेंड करना होगा।

शुक्र, 03 जून 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Elon Musk, Tesla, Staff

Courtesy: Navbharat Times