Gurmeet Ram Rahim

फोटो: News Nation

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दी गई 30 दिन की पैरोल: हरियाणा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को जुलाई 20 को 30 दिन की पैरोल दी गई है। हरियाणा सरकार ने एक बार फिर बलात्कार के दोषी राम रहीम की पैरोल को मंजूरी दे दी है, इससे पहले इसी साल जनवरी में पैरोल दी गई थी। राम रहीम रेप और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। रहीम इससे पहले अक्टूबर 2022 में 40 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आया था।

गुरु, 20 जुलाई 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Haryana, Dera Sacha Sauda, chief gurmeet ram rahim, granted, 30 day parole

Courtesy: Amar Ujala News